Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में AAP वार्ड इंचार्ज को मारी गोली:टांग पर लगी, गंभीर घायल, गाड़ी लगाने को लेकर हुआ झगड़ा; निगम चुनाव भी लड़े चुके

अमृतसर  , (PNL) :  अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के वार्ड नंबर 42 के इंचार्ज जयपाल सिंह बाऊ को आज गोली मार दी गई। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि बाऊ निगम चुनाव भी लड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार, जयपाल सिंह बाऊ का अपने पड़ोसी से ही गाड़ी पार्क करने को लेकर झगड़ा हुआ था। आज दोपहर तकरीबन एक बजे उनके घर के बाहर ही लड़ाई हुई। नौबत गली गलौज तक आ पहुंची। थोड़ी देर बाद आमने-सामने फायर हुए, जिसमें जयपाल सिंह की टांग पर गोली लगाई है।

गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा

जयपाल सिंह के जानकार वरपाल सिंह ने बताया कि गाड़ी की पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ है। हालांकि जब वो खुद बयान देंगे तभी पता चलेगा कि असली मामला क्या है। जयपाल सिंह वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगर निगम चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस मामले में सीसीटीवी भी सामने आई है, जिसमें दोनों पार्टियां पहले झगड़ा कर रही हैं। फिर आमने-सामने फायर किए गए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!