Monday , September 21 2026
Breaking News

अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने युवक की हत्या:तेजधार हथियार से मारा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा; पैसों का था लेन-देन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी दलवीर सिंह के अनुसार सुबह करीब 4 बजे छह लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। देखते ही देखते एक युवक को घेर लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि शायद सभी ने शराब पी रखी थी।

प्रत्यक्षदर्शी दलवीर सिंह जानकारी देते हुए।

प्रत्यक्षदर्शी दलवीर सिंह जानकारी देते हुए।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमरदीप सिंह उर्फ ज्ञानी (27) निवासी जगदंबा कॉलोनी, मजीठा रोड के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पैसों के लेन-देन को बताया जा रहा विवाद की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन को विवाद का मुख्य कारण माना जा रहा है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह जानकारी देते हुए।

थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह जानकारी देते हुए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!