Sunday , September 20 2026
Breaking News

गुरु हरिकृष्ण प्रकाश पर्व पर गोल्डन टेंपल में उमड़ी:श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया, गुरबाणी कीर्तन सुन अरदास की; रात में होगी दीपमाला

अमृतसर , (PNL) : आठवें पातशाह श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब के अलावा देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत गुरु घर में नतमस्तक होने पहुंची। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और गुरबाणी कीर्तन का श्रवण कर गुरु घर का आशीर्वाद लिया।

गुरुपर्व के चलते श्री दरबार साहिब परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा। संगत ने गुरु साहिब के चरणों में शीश झुकाकर परिवार और समूची मानवता की सुख-शांति, चढ़दी कला तथा सरबत के भले की अरदास की। परिसर में लगातार गूंज रहे गुरबाणी कीर्तन और वाहेगुरु के जाप से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा।

श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर गुरिंदर सिंह देवीदासपुरा ने संगत को श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश गुरुपर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने छोटी उम्र में ही मानवता की सेवा, दया, नम्रता और परोपकार की ऐसी मिसाल कायम की, जो आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगत से गुरु साहिब की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

गुरबाणी कीर्तन और वाहेगुरु के जाप से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा।

गुरबाणी कीर्तन और वाहेगुरु के जाप से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा रहा।

गुरुपर्व के अवसर पर रात के समय सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में विशेष दीपमाला की जाएगी। इसके साथ ही आतिशबाजी का भी आयोजन होगा। दीपमाला से रोशन श्री हरमंदिर साहिब का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!