Wednesday , July 29 2026
Breaking News

IPL- मोहाली-चंडीगढ़ में बारिश की 70% संभावना:यहां आज GTvsRR क्वालिफायर-2 मुकाबला; मैच रद्द हुआ तो RR बाहर, GT फाइनल खेलेगी

चंडीगढ़  , (PNL) :  मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL-2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। इसमें गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी। टॉस 7 बजे होगा। इसके बाद साढ़े 7 बजे से मैच स्टार्ट हो जाएगा।हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के वैज्ञानिक शिवेंद्र सिंह ने कहा कि चंडीगढ़-मोहाली में 60% से 70% बारिश की संभावना है। यहां दोपहर बाद में बारिश हो सकती है। उनका कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते कल दिल्ली-रेवाड़ी में बारिश हुई है। यही डिस्टर्बेंस यहां तक पहुंचेगा। अगर बारिश से मैच में खलल पड़ा तो मुकाबला रद्द होने पर RR को नुकसान होगा। पॉइंट टेबल के हिसाब से GT फाइनल में पहुंच जाएगी। इस क्वालिफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है।

SRH को हरा क्वालिफायर-2 में पहुंची RR न्यू चंडीगढ़ में 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और RR के बीच पहला एलिमिनेटर मैच हुआ था। जिसमें वैभव सूर्यवंशी के 29 गेंदों पर 97 रन की बदौलत RR ने पहले खेलते हुए 243 रन बना दिए। जिसे चेज करने उतरी SRH की टीम 196 रनों पर ऑलआउट हो गई।

जिससे SRH टूर्नामेंट से बाहर हो गई और RR ने क्वालिफायर-2 के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस मैच में सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन भी बने। GT से भी इसी ग्राउंड में मुकाबला है, इस लिहाज से RR की टीम और फैंस को उम्मीद है कि सूर्यवंशी आज के मैच में फिर छक्के लगाते नजर आएंगे।

वहीं गुजरात टाइटंस अपना क्वालिफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से हार गई थी। यह मैच धर्मशाला में खेला गया था, जिसमें गुजरात की टीम 162 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।

GT के RR से ज्यादा पॉइंट आज के मुकाबले में भिड़ने वाली टीमों की बात करें तो पॉइंट टेबल में GT की टीम RR से आगे है। GT ने इस सीजन IPL में 14 में से 9 मैच जीते हैं। वह 18 अंकों के साथ RCB के बाद दूसरे नंबर पर है। वहीं RR ने 14 मैचों में 8 जीत और 6 हार के साथ 16 अंक हासिल किए हैं। टीम पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर रही। इसी हिसाब से माना जा रहा है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो GT फाइनल में चली जाएगी और RR बाहर हो जाएगी।

इस सीजन GT ने RR को दोनों मुकाबलों में हराया राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इस सीजन खेले गए दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते हैं। पहला मैच 4 अप्रैल 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया था। जबकि दूसरा मुकाबला 9 मई 2026 को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में हुआ था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ की सियासत में बड़ा उलटफेर, दिनेश ढल्ल हटे; मेयर वनीत धीर बने नए हल्का इंचार्ज

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ की राजनीति से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही …

मोहाली कोर्ट ने PAK आतंकी का नॉन बेलेबल वारंट निकाला:रेड कॉर्नर नोटिस, भारत लाने का रास्ता खुला; NIA बोली- ब्राजील में छिपा भट्‌टी

मोहाली , (PNL) : पाकिस्तानी आतंकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी के खिलाफ राष्ट्रीय जांच …

जगराओं में ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ का मामला:डीजीपी से शिकायत के बाद डेढ़ साल में केस दर्ज

 लुधियाना  , (PNL) : जगराओं में एक ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़, सामान बाहर फेंकने के …

चंडीगढ़ में करंट से PhD स्कॉलर युवती की मौत:PU में गर्ल्स हॉस्टल से जाते वक्त गिरी; हरियाणा की रहने वाली

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की …

शहनाज गिल और जय रंधावा पहुंचे गोल्डन टेंपल:गुरु घर में नतमस्तक हुए; इश्कनामा की सफलता के लिए वाहेगुरु का किया शुकराना

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म इश्कनामा की सफलता के बाद अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!