Thursday , August 20 2026
Breaking News

IPL 2026: सरकार बदलते ही बांग्लादेश के तेवर हुए नर्म, आईपीएल पर पुराना फैसला पलटा

न्यूज डेस्क, (PNL) : बांग्लादेश में जब से नई सरकार बनी है, तब से ही वहां बड़े बदलाव हो रहे हैं. खास तौर पर भारत को लेकर जो कड़वाहट और अड़ियल रुख पिछले करीब डेढ़ साल से दिख रही थी, वो अब थमती दिख रही है. दोनों देशों के बीच रिश्तों में नर्मी लौटाने की कोशिश हो रही है और इसके लिए बांग्लादेश सरकार ‘क्रिकेट डिप्लोमेसी’ का सहारा ले रही है. भारत के साथ फिर से सीरीज आयोजन करने की मंशा जाहिर करने के बाद बांग्लादेश सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए IPL 2026 के प्रसारण पर लगा बैन हटाने का किया है.

शनिवार 28 मार्च से आईपीएल का 19वां सीजन शुरू हो रहा है और इसी दिन बांग्लादेश सरकार ने दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग के अपने देश में प्रसारण को फिर से इजाजत दे दी है. इसके साथ ही बांग्लादेश में मौजूद लाखों IPL फैंस को फिर से इस लीग का मजा लेने का मौका मिल पाएगा. साथ ही इस फैसले को अगले IPL सीजन में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की वापसी की दिशा में एक कदम भी माना जा सकता है.

IPL के प्रसारण पर नहीं लगेगी रोक

बांग्लादेश सरकार के नए सूचना-प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने ऐलान किया कि IPL के प्रसारण पर किसी तरह की रोक नहीं है. उन्होंने साथ ही कहा कि अगर कोई भी ब्रॉडकास्टिंग कंपनी या चैनल उनके पास IPL के प्रसारण के लिए आवेदन करता है तो वो उसे नहीं रोकेंगे क्योंकि सरकार खेल और राजनीति को नहीं मिलाना चाहती. उन्होंने ये भी कहा कि IPL का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स अगर बांग्लादेश में इस लीग का प्रसारण करना चाहता है तो वो ऐसा कर सकते हैं लेकिन उनकी सरकार किसी पर जोर या दबाव नहीं डालेगी.

हाल ही में हुए चुनावों के बाद बनी नई सरकार का ये फैसला भारत-बांग्लादेश के बिगड़ते हुए संबंधों को पटरी पर लाने की दिशा में उठाए कदमों में से एक है. इससे पहले जनवरी में जब BCCI के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वॉड से रिलीज किया था तो बड़ा बवाल मच गया था. तब बांग्लादेश में अंतरिम सरकार थी और उस दौरान वहां के खेल मंत्री से लेकर प्रसारण मंत्री तक ने भारत के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए थे. इसी दौरान भारत में टी20 वर्ल्ड कप न खेलने का ऐलान किया था, जिसके चलते बांग्लादेशी टीम टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई थी, जबकि IPL के प्रसारण पर भी रोक लगा दी गई थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!