Tuesday , September 29 2026
Breaking News

IPL 2026 में बड़ा सदमा! वानखेड़े मैच के बाद BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का होटल में मिला शव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आईपीएल 2026 का उत्साह पूरे जोरों पर है, लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर ने सबको सदमा पहुंचाया है. BCCI के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक का शव मुंबई के ट्राइडेंट होटल के कमरे में मिला है. मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है. वे आईपीएल मैचों की प्रसारण व्यवस्था संभाल रहे थे.

घटना की पूरी जानकारी

इयान 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे और मैच कवरेज से जुड़े तकनीकी काम में व्यस्त थे. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी करते हुए कोलकाता को हराया। मैच खत्म होने के बाद इयान अपने कमरे में लौट गए.

अगले दिन 30 मार्च को होटल रिसेप्शन से उन्हें फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. होटल स्टाफ चिंतित होकर उनके कमरे पहुंचा. दरवाजा बंद होने और अंदर से कोई आवाज न आने पर मास्टर की से कमरा खोला गया. अंदर इयान फर्श पर पड़े हुए मिले. होटल के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच हुई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मरीन ड्राइव पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार पर ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी. पुलिस किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रही है. पुलिस आगे की जांच में होटल के सीसीटीवी फुटेज, इयान के सहकर्मियों से पूछताछ और अन्य सबूतों का अध्ययन कर रही है.

यह घटना आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों के दौरान हुई है. इयान आईपीएल प्रसारण टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा थे और मैचों की लाइव कवरेज में उनकी भूमिका अहम थी. बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पूरी क्रिकेट दुनिया इस दुखद खबर से स्तब्ध है. हालांकि आईपीएल 2026 का रोमांच जारी रहेगा. फिलहाल इस घटना से आगे होने वाले मैचों पर कोई असर नहीं पड़ने की संभावना है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!