Friday , October 2 2026
Breaking News

तीसरे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड के लिए दुनिया भर से 2.25 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने करवाई पंजीकरण : हरजोत बैंस

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पी एस ई बी) द्वारा आयोजित किए जा रहे तीसरे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड में विद्यार्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए अब तक 2,25,916 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि यह उत्साह विश्व स्तर पर पंजाबी भाषा के बढ़ते प्रसार और स्वीकार्यता का स्पष्ट प्रमाण है।

इस वर्ष का आंकड़ा पिछले संस्करणों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है—जहां क्रमशः 24,698 और 6,689 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। स बैंस ने कहा कि लगभग नौ गुना बढ़ोतरी युवा पीढ़ी में पंजाबी भाषा के प्रति बढ़ती रुचि और उत्साह का द्योतक है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सतत प्रयासों को इसका श्रेय देते हुए स बैंस ने कहा कि दुनियाभर में 2.25 लाख से अधिक विद्यार्थियों को अपनी भाषाई जड़ों से जुड़ते देखना हमारे लिए एक सपना साकार होने जैसा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन की सक्रिय भागीदारी हमारी उस व्यापक और लक्षित रणनीति की सफलता है, जो वैश्विक स्तर पर पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु बनाई गई है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सरकार ने प्रत्येक श्रेणी (प्राथमिक, मिडल और सेकेंडरी) में पहले 10 विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार निर्धारित किए हैं—पहला पुरस्कार 11,000 रुपए, दूसरा 7,100 रुपए और तीसरा 5,100 रुपए। इसके अतिरिक्त, संस्थागत स्तर पर प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देने हेतु श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को भी विशेष सम्मान और मान्यता दी जाएगी।

स बैंस ने कहा कि तीसरा अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी पहचान, मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल भाषा कौशल की परीक्षा नहीं, बल्कि पंजाबी भाषा और संस्कृति के भविष्य के संवाहकों को तैयार करने का एक प्रयास है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि ओलंपियाड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 अक्तूबर को समाप्त हुई थी। समान अवसर और ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली से विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए बोर्ड ने बड़ी संख्या में ई-पुस्तकें उपलब्ध कराईं और 10, 11 व 12 नवंबर को एक विशेष मॉक टेस्ट विंडो आयोजित की। इस पहल को भारी प्रतिसाद मिला, जिसमें 1,35,784 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों को और अभ्यास का अवसर देने के लिए 15 और 16 नवंबर को एलिमेंटरी स्तर के विद्यार्थियों के लिए एक और प्रैक्टिस परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस ओलंपियाड का उद्देश्य भाषा कौशल की पहचान कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना है। तीसरा अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड 5 दिसंबर (प्राथमिक स्तर), 6 दिसंबर (मिडल) और 8 दिसंबर (सेकेंडरी) को ऑनलाइन परीक्षाओं के साथ आरंभ होगा। दूसरा चरण 15–16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जबकि फाइनल राउंड 23 दिसंबर, 2025 को होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षाओं की बारीकी से निगरानी की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!