Thursday , September 10 2026
Breaking News

निवेश सम्मेलन के दौरान मार्कफेड के उत्पादों में लोगों ने विशेष रुचि दिखाई

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, (PNL) : पंजाब राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे निवेश सम्मेलन के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों पर डेलीगेट्स द्वारा भरपूर रुचि दिखाई जा रही है।

पंजाब के सहकारी संस्थान मार्कफेड द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। इस स्टॉल पर मार्कफेड द्वारा चावल, शहद, डिब्बाबंद सब्जियां, मल्टीग्रेन दलिया, गुड़-शक्कर, सरसों का तेल, घी, अचार और आटा सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।

मार्कफेड स्टॉल के नोडल इंचार्ज अनिल कुमार पुरी ने बताया कि इस सम्मेलन में भाग लेने आए डेलीगेट्स द्वारा मार्कफेड के शहद, मसाला गुड़, तेल, अचार और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के बारे में सबसे अधिक जानकारी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि मार्कफेड के उत्पाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा, अरब देशों सहित कई अन्य देशों में निर्यात किए जाते हैं और इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आज कुछ डेलीगेट्स ने अफ्रीकी देशों में मार्कफेड के उत्पादों के निर्यात के लिए मार्कफेड से संपर्क भी किया है।

अनिल कुमार पुरी ने बताया कि मार्कफेड द्वारा तैयार किए गए शहद ने दुनिया के सबसे बड़े गुणवत्ता परीक्षण एन.एम.आर. (जो एक जर्मन कंपनी द्वारा किया जाता है) में पहला स्थान हासिल किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!