Monday , August 17 2026
Breaking News

इंस्टाग्राम पर फेमस लड़कियों ने अफीम चाटते की डाली Video, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, पढ़ें

बीकानेर, (PNL) : सोशल मीडिया पर बीकानेर गर्ल और बीकानेर की शेरनिया नाम से मशहूर लड़कियों को अफीम के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया. पुलिस ने इन लड़कियों पर कार्रवाई करते हुए अफीम बरामद की है और अब इन पर कार्रवाई होगी.

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में तीन लड़कियां दिख रही हैं. इसमें से दो बहने हैं. एक की उम्र 21 वर्ष दूसरे की 18 वर्ष और तीसरी लड़की भी उनकी रिश्तेदार ही है, जो नाबालिग बताई जा रही है. पुलिस जांच में ही जुट गई. तीनों अफीम का इस्तेमाल करती दिख रही हैं. इस वीडियो पर बीकानेर की एसपी तेजस्विनी  गौतम ने संज्ञान लिया और इस पर कार्रवाई का निर्देश दिया.

200 ग्राम अफीम हुई बरामद

एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया कि बीकानेर के बल्लभ गार्डन निवासी दो युवतियों से 200 ग्राम अफीम बरामद किया गया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अफीम के साथ रील बनाकर डाला था. दोनों की पहचान मोनिका राजपुरोहित (21) और करिश्मा राजपुरोहित (18) के रूप में की गई है. दोनों बहने हैं.

बीकानेर गर्ल के नाम से पॉपुलर हैं दोनों बहनें

दोनों बहनो पर एफआईआर दर्ज कर सब इंस्पेक्टर जीतराम को जांच की जिम्मेदारी दे दी गई है. दोनों युवतियों पर अफीम का प्रचार करने के लिए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का भी आरोप है. दोनों इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं.

वीडियो किया इंस्टा अकाउंट से डिलीट

पुलिस ने बताया कि वीडियो बहुत ज्यादा वायरल होने के बाद उसे इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया गया है. ये लड़कियां इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा फेमस भी हैं. इंस्टाग्राम पर लाखों में इनके फॉलोअर हैं. इंस्टाग्राम पेज पर कई तरह के डायलॉग इन्होंने डाल रखे हैं. इसके अलावा कई सारे रील्स भी बनाकर शेयर किया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!