Tuesday , March 10 2026
Breaking News

बड़ी खबर : कनाडा में आजादी दिवस मना रहे युवकों को रोकने पहुंचे खालिस्तान समर्थक, भारतीय-खालिस्तान समर्थकों में टकराव, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के सरी में स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीयों व खालिस्तानी समर्थकों के बीच एक बार फिर माहौल तनाव-पूर्ण हो गया। भारतीय सरी में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे। इसी दौरान खालिस्तानी समर्थक भी पहुंच गए। माहौल बिगड़ता देख कनाडा पुलिस को बीच बचाव के लिए आना पड़ा।

घटना कनाडा के सरी की है। कनाडा समय अनुसार 15 अगस्त की सुबह सरे के गुरु नानक गुरुद्वारे के बाहर भारतीय इकट्ठे हुए थे। ये वही जगह है, जहां आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की बीते साल 18 जून 2023 को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। यहां भारतीय गुरुद्वारे के बाहर तिरंगा रैली लेकर पहुंच गए और स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मना मनाने लगे।

इसी दौरान खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने भारतीय नागरिकों के साथ टकराव करने का प्रयास किया। एक तरफ भारतीय तिरंगा लहरा रहे थे, वहीं खालिस्तान समर्थक खालिस्तानी झंडे लेकर पहुंच गए।

खालिस्तान समर्थक और भारतीय के एक दूसरे के सामने आने के बाद खींचतान शुरू हो गई। खालिस्तान से भारत के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, वहीं भारतीयों ने खालिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। अंत में हालात बिगड़ते देख कनाडा पुलिस को बीच बचाव में आना पड़ा। दोनों पक्षों को पुलिस ने एक दूसरे से अलग किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!