Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पहले T20 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज की 7 विकेट से जीत

स्पोर्ट्स ,(PNL) : अभिषेक शर्मा की 79 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से मात दी। भारत को 133 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली।

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को सिर्फ 132 रन पर समेट दिया। 133 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से अभिषेक ने 34 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और आठ छक्के लगाए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने आसानी से इंग्लैंड पर जीत हासिल कर ली। भारत की जीत की शुरुआत शानदार रही, संजू सैमसन ने चार चौके और एक छक्का लगाकर 26 रन बनाए।

अभिषेक और संजू सैमसन ने भारत को मजबूत शुरुआत दी। अभिषेक ने जोफ्रा आर्चर की गेंदों पर चौके और छक्के लगाए। लेकिन आर्चर ने वापसी करते हुए सैमसन का विकेट चटकाया। भारत को पहला झटका 41 रनों के स्कोर पर लगा। हालांकि, अभी क्रीज पर पारी को आगे बढ़ाने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद थे। लेकिन, 3 गेंदों का सामना करने के बाद वह शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। भारत को बैक टू बैक दो झटके लगे। पारी को संभालने के लिए तिलक वर्मा पहुंचे और उन्होंने अभिषेक के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

आक्रामक दिख रहे अभिषेक का कहर जारी रहा और उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर चौका जड़ा, उसके बाद एटकिंसन की गेंद पर तीन चौके जड़े। राशिद की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़ा। शर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटका 125 रन पर लगा। भारत को अब जीत के लिए 8 रनों की जरूरत थी। क्रीज पर तिलक का साथ देने के लिए मैदान पर अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या मौजूद थे। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर नाबाद 19 रन में तीन चौके लगाए। भारत ने 43 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!