Friday , July 24 2026
Breaking News

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल, 3 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका, पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 23 जुलाई (गुरुवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ लगातार हार के बाद टीम इंडिया की नजरें वापसी करने पर होगी. हालांकि, भारतीय टीम जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे.

अभिषेक शर्मा और वैभव सर्यवंशी करेंगे ओपनिंग

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे. इस सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, भारत के पास प्रभसिमरन सिंह के रूप में एक और ओपनर का विकल्प है, लेकिन उन्हें अभी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है.

नंबर-5 तक का बैटिंग ऑर्डर तय

भारत के टॉप ऑर्डर में कोई बदलाव की संभावना नहीं है और नंबर-5 तक का बैटिंग ऑर्डर तय मानी जा रही है. ओपनर अभिषेक-वैभव के बाद तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर और 5वें नंबर पर उपकप्तान तिलक वर्मा हैं

इस सीरीज के लिए रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई और प्लेइंग 11 में उनकी जगह लगभग तय मानी जा रही है. छठे नंबर पर शिवम दुबे उतरेंगे, जबकि 7वें नंबर पर रिंकू को मौका मिल सकता है. ऐसे में सूर्यांश शेडगे को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

3 खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

इस सीरीज में कई नए चेहरों को मौका मिला है, जिन्हें भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. इसमें अशोक शर्मा, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह और यश ठाकुर का नाम शामिल है. वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी मौका मिला है. उम्मीद है कि पहले टी20 में अशोक शर्मा, हर्ष दुबे और यश ठाकुर को डेब्यू का मौका मिल सकता है. हालांकि, मयंक यादव और रवि बिश्नोई को भी प्लेइंग 11 जगह मिलने की उम्मीद है.

पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी प्रदेश ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई:दिल्ली में प्रदर्शन के बाद फैसला,स्टैंडबाय रखी गईं सीटीयू की बसें

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा के प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा …

अमृतसर में 7 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:BSF कैंपस के सामने किराए के मकान से मिला नशा, पुलिस खंगाल रही सीमा पार कनेक्शन

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर जिले के अजनाला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई …

लुधियाना में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू:ऑनलाइन और ऑफलाइन मान्य; 11 अगस्त लास्ट डेट, सदस्य भी जोड़े जाएंगे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब सरकार ने नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA)-2013 और स्मार्ट राशन कार्ड …

पंजाबी फिल्म अभिनेता रब्बी कंदोला ने थामा ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ का दामन

चंडीगढ़, (PNL) : किसानों के मुद्दों पर बनी पंजाबी फिल्म से पहचान बनाने वाले अभिनेता …

अमृतसर में तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 तस्कर अरेस्ट:6 पिस्तौल, हेरोइन और अफीम बरामद; विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियार और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!