Wednesday , April 1 2026
Breaking News

Jalandhar में लुटेरों का बढ़ता आतंक, घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

जालंधर , (PNL) : Jalandhar में चोरी, लूट व स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, अब ताजा मामला थाना 6 के अंतगर्त आते गीता कालोनी से सामने आया है, जहां महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गए।  जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला दर्शना ने बताया कि वह नहाने के बाद घर के बाद धूप सेंकने के लिए घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान बाइक सवार 2 युवक उसके पास आए और किसी के बारे में पूछने लगे। इस दौरान युवकों ने कानों से बालियां छीनी ओर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 

हालांकि यह सरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 बाइक सवार युवक बिना मुंह ढके महिला के पास आते है। इस दौरान एक युवक महिला के पास जाता है और सुरिंदर नामक व्यक्ति का पता पूछने लगता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जिसके बाद वह सरेआम महिला से कानों से बालियां छीन लेता है और दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाता है।

जांच में जुटी पुलिस टीम 

पीड़ित दर्शना का कहना है कि बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। घटना की सूचना परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार:लुधियाना के आढ़ती से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी; मां की चंडीगढ़ DGP को कंप्लेंट

लुधियाना, ( PNL) : लुधियाना के खन्ना में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!