Wednesday , September 9 2026
Breaking News

MTP इकबाल प्रीत सिंह रंधावा के राज में शहर के अंदर अवैध बिल्डिंगों की भरमार, न्यू जवाहर नगर में बंसल स्वीट्स बना रहा नाजायज बिल्डिंग, शिकायत दर्ज

जालंधर, (PNL) : नगर निगम के MTP इकबाल प्रीत सिंह रंधावा के राज में शहर में अवैध बिल्डिंगों की भरमार हो गई है। आए दिन नाजायज बिल्डिंगें बन रही हैं और नगर निगम की आंखें बंद है। न्यू जवाहर नगर में हीट सेवन वाली बिल्डिंग को अमृतसर के बंसल स्वीट्स ने खरीद लिया है। अब उस पर दोबारा से निर्माण करवाया जा रहा है, जिसकी शिकायत कालोनी वालों ने नगर निगम को दी है।

न्यू जवाहर नगर के रहने वाले राजविंदर सिंह भल्ला ने कहा कि ये बिल्डिंग पहले से ही अवैध थी। अब इसकी दोबारा से रेनोवेशन शुरू हुई है, जो गैर-कानूनी है। मेन रोड की तरफ इसका गेट नहीं बन सकता, इसके बावजूद बंसल स्वीट्स धक्के से निर्माण कर रहा है। राजविंदर ने कहा कि नगर निगम को शिकायत किए महीने होने वाला है, लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि एरिया के एटीपी की बंसल के साथ सैटिंग है, जिसके चलते कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। एटीपी के कहने पर ही एमटीपी ने भी चुप्पी साध रखी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!