Tuesday , September 8 2026
Breaking News

ICC ने 2023 वर्ल्ड कप की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान, चैंपियन कप्तान कमिंस को नहीं मिली जगह, भारत के 6 खिलाड़ी शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2023 वर्ल्ड कप के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है. इस टीम में 6 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है. हालांकि, हैरानी की बात यह है कि इस टीम में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस नहीं हैं. आईसीसी ने रोहित शर्मा को अपनी टीम का कप्तान बनाया है.

2023 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रचिन रवींद्र भी इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. इसके अलावा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विश्व जगत को प्रभावित करने वाले हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर को भी आईसीसी ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है.

भारत के इन 6 खिलाड़ियों को मिली जगह

वहीं प्लेइंग इलेवन मे शामिल 6 भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें विराट कोहली, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं. टीम में शामिल विराट कोहली ने टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 765 रन बनाए. इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 24 विकेट लेने वाले बॉलर रहे. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से साथ-साथ विकेट के पीछे भी शानदार काम किया.

आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन में भारत के 6, श्रीलंका का एक, न्यूजीलैंड का एक, दक्षिण अफ्रीका का एक और खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों शामिल किया गया. श्रीलंका के दिलशान मदुशंका, न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल, दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और स्पिनर एडम जम्पा को शामिल किया गया. अफ्रीका के डि कॉक टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा 4 शतक लगाने वाले खिलाड़ी रहे. इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 9 पारियों में 552 रन बनाए. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एमड जम्पा ने 23 और श्रीलंका के दिलशान मदुशंका ने 21 विकेट झटके.

ICC की 2023 वर्ल्ड कप की बेस्ट इलेवन-

क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, डेरिल मिचेल, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, दिलशान मदुशंका, एडम जाम्पा और मोहम्मद शमी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!