Wednesday , July 29 2026
Breaking News

जालंधर में कार सवार युवक पर फायरिंग:गर्दन छूकर निकली गोली; पुरानी रंजिश में बाइक सवारों पर आरोप

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के सुची पिंड इलाके में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक कार ड्राइवर पर चार राउंड गोलियां चलाईं। गोली कार ड्राइवर अनमोल की गर्दन को छूकर निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अनमोल लद्देवाली का निवासी है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल अनमोल की मां बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की इलाके के कुछ युवकों से पुरानी रंजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कुछ दिनों से अनमोल की रेकी कर रहे थे। इसी वजह से अनमोल ने जिम जाने का समय शाम 6 बजे से बदलकर रात 9 बजे कर दिया था।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

दो बाइक सवार युवकों ने किया हमला

बलजीत कौर के अनुसार, अनमोल रात करीब 10 बजे जिम से कार में घर लौट रहा था। जब वह सुची पिंड के पास पहुंचा, तो दो बाइक सवार युवकों ने उस पर पिस्तौल से गोलियां चला दीं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बेटे की गाड़ी का कर किया फायरिंग

परिवार ने यह भी बताया कि कुछ समय पहले सुची पिंड में मनदीप की हत्या हुई थी, जिसमें बल्ली नामक व्यक्ति ने अनमोल पर झूठा मामला दर्ज कराया था। बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि बल्ली, बब्बू, मुकेश और गोली सहित कुछ अन्य अज्ञात युवकों ने उनके बेटे की गाड़ी का पीछा किया, उसे घेरा और फिर फायरिंग कर दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा और डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!