Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पटियाला में नीले ड्रम में युवती की लाश मिली:बॉडी पैक कर लाल रंग का ढक्कन लगा; चेहरे पर खरोंच, हाथ पर नेहा लिखा, दिल का टैटू भी

पटियाला  , (PNL) : पटियाला में मंगलवार को नीले रंग के ड्रम में एक युवती की लाश मिली। यह ड्रम रेलवे कॉलोनी में पड़ा हुआ था। हत्यारों ने शव को ड्रम के अंदर ठूंसा और ऊपर लाल रंग का ढक्कन लगा दिया, ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। युवती के एक हाथ पर “नेहा” लिखा हुआ है, जबकि दूसरे हाथ पर दिल का टैटू बना है। इस टैटू के अंदर अंग्रेजी के अक्षर ‘N’ और ‘A’ गुदे हुए हैं। युवती के चेहरे पर खरोंच के निशान भी हैं। शव को कब्जे में लेकर राजिंदरा अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस युवती की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

पुलिस को शक है कि प्रेम संबंधों के चलते युवती का कत्ल कर ड्रम में पैक कर फेंका गया है। कत्ल भी दूसरी जगह किया गया और लाश को ड्रम में पैक करने के बाद कार में डालकर यहां फेंका गया है।

युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं। फिलहाल उसका शव राजिंदरा अस्पताल में रखवाया गया है।

युवती के चेहरे पर चोट के निशान हैं। फिलहाल उसका शव राजिंदरा अस्पताल में रखवाया गया है।

जांच अधिकारी ने मामले में ये जानकारी दी…

  • कचरा उठाने वाले ने डेडबॉडी देखी: पटियाला पुलिस के जांच अधिकारी गुरविंदर सिंह ने बताया है कि मंगलवार सुबह करीब सवा 5 बजे थाना अर्बन एस्टेट, पटियाला को टेलीफोन से एक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि डीसीडब्ल्यू पुल के पास कूड़े के ढेर पर एक ड्रम पड़ा है, जिसमें किसी इंसान की लाश दिखाई दे रही है। ASI गुरविंदर सिंह ने बताया कि कचरा उठाने वाले व्यक्ति ने ड्रम को खोलकर चेक किया तो उसमें डेडबॉडी मिली। उसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

  • पहचान नहीं हो पाई, उम्र 15 से 20 साल: सूचना के मिलते ही ASI अमनदीप सिंह, खुद SHO और पुलिस की पूरी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर जब जांच की गई तो ड्रम के अंदर से एक लड़की की लाश है। फिलहाल, मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि देखने में मृतका कोई प्रवासी लग रही है, जिसकी उम्र लगभग 15 से 20 साल के बीच प्रतीत होती है। लड़की के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में नेहा नाम का टैटू बना हुआ है। दाएं हाथ पर NA लिखा है और साथ में एक दिल का टैटू छपा हुआ है।

  • चेहरे पर खरोंच के निशान: पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मौत का असली कारण तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि जिस प्लास्टिक के ड्रम में यह लाश मिली है, वह नीले रंग का है और उसका ढक्कन लाल रंग का है। मृतका के चेहरे पर एक-दो खरोंच के निशान हैं। इसके अलावा उसके हाथ पर भी खून का निशान मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया, जिन्होंने वैज्ञानिक तरीके से सबूतों की बारीकी से जांच की है।

  • शव को 72 घंटे के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया: शव को पहचान के लिए राजिंदरा अस्पताल, पटियाला की मॉर्च्युरी में 72 घंटों के लिए रखवा दिया गया है। पुलिस ने वायरलेस के जरिए पूरे पंजाब में सूचना जारी कर दी है, ताकि अगर राज्य में कहीं भी कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो, तो उससे मिलान कर शिनाख्त की जा सके। अगले 72 घंटों में अगर कोई पहचान होती है, तो उसके आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • ड्रम आधी रात को फेंकने का अनुमान: उन्होंने बताया कि जहां शव मिला है वह डीसीडब्ल्यू के पास एक सुनसान इलाका है, इसलिए पुलिस का अनुमान है कि ड्रम को आधी रात या उसके बाद वहां फेंका गया है। अधिकारी ने बताया कि उस जगह के दोनों तरफ तो कैमरे लगे हैं, लेकिन बीच में कोई कैमरा नहीं है।

  • पुलिस CCTV खंगाल रही: पुलिस अलग-अलग टीमों का गठन कर आसपास के इलाके के सभी CCTV को खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह लाश यहां तक कैसे पहुंची? अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि CIA और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीमें मुस्तैदी से काम कर रही हैं और जल्द ही इस मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा।

लड़की का शव ड्रम खोलते ही बाहर निकल पड़ा।

लड़की का शव ड्रम खोलते ही बाहर निकल पड़ा।

कहीं और हत्या किए जाने का शक पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और बाद में सबूत मिटाने के इरादे से शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, पुलिस की पहली प्राथमिकता युवती की शिनाख्त करना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!