Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर : वार्ड नंबर 32 से कांग्रेसी उम्मीदवार बलराज ठाकुर मजबूत स्थित में, लगातार चार बार बन चुके पार्षद, इंदरजीत सिंह सोनू पिछला चुनाव भी हारे थे, विकास निश्चल नया चेहरा, पढे़ं स्टोरी

जालंधर, (PNL) : वार्ड नंबर 32 से कांग्रेसी उम्मीदवार बलराज ठाकुर इस समय काफी मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। वह लगातार चार बार पार्षद बन चुके हैं। ठाकुर पहली बार 2002 में पार्षद बने थे। उसके बाद 2007, फिर 2012 और उसके बाद 2017 में पार्षद बने। इस बार उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के इंदरजीत सिंह सोनू के साथ है।

सोनू पहले शिरोमणि अकाली दल बादल में थे। 2017 का चुनाव सोनू ने कांग्रेसी उम्मीदवार रोहन सहगल के खिलाफ लड़ा था। तब सोनू चुनाव हार गए थे। उसके बाद से सोनू वार्ड में शांत हो गए थे और फिर किसी भी वार्ड में एक्टिव नहीं रहे। टिकट मिलने से एक दिन पहले उन्होंने आप ज्वाइन की और उन्हें टिकट दे दी गई।

वहीं भाजपा ने दुकानदार विकास निष्चल को टिकट दी। विकास भी कोई बड़ा चेहरा नहीं है। यानि कि कुल मिलाकर बलराज के मुकाबले दोनों उम्मीदवार कमजोर ही हैं। फिलहाल देखना होगा कि बलराज लगातार पांचवी बार पार्षद बनते हैं या उनका विजयी रथ रुक जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!