Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : वार्ड नंबर 50 में पूर्व डिप्टी मेयर बंटी और बीजेपी के मनजीत टीटू के बीच कड़ी टक्कर, कांग्रेस ने कमजोर उम्मीदवार उतारा, पढ़ें पूरी स्टोरी

जालंधर, (PNL) : नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। हर उम्मीदवार अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहा है। शहर के पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी की राह इस बार आसान नहीं लग रही है। वार्ड नंबर 50 से आप ने बंटी को उम्मीदवार बनाया जबकि बीजेपी की तरफ से मनजीत सिंह टीटू प्रत्याशी है। टीटू इस वार्ड से पहले भी पार्षद रह चुके हैं, लेकिन बंटी दो बार से लगातार जीतते आ रहे हैं।

वार्ड के लोगों के मुताबिक इस बार बंटी और टीटू के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि कांग्रेस ने चरणजीत सिंह मक्कड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है, मगर लोग उन्हें कमजोर उम्मीदवार समझ रहे हैं। मक्कड़ किसी समय अकाली दल में होते थे। फिर बीजेरी में चले गए थे। टिकट से पहले मक्कड़ इस वार्ड में एक्टिव नहीं थे।

उम्मीदवार बनने के बाद भले ही उन्होंने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है, मगर लोग बंटी और टीटू के बीच ही फाइट समझ रहे हैं। आपको बता दें कि 2022 में बंटी कांग्रेस छोड़कर आप में चले गए थे। उसके बाद से कांग्रेस का कोई भी नेता इस वार्ड में एक्टिव नहीं रहा, लेकिन टीटू लोगों से मिलते नजर आए। फिलहाल देखना होगा कि इस वार्ड से कौन सा उम्मीदवार बाजी मारता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!