Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Sidhu moosewala की हवेली पहुंचे सिंगर गुरदास मान : छोटे सिद्धू के पैर छुए, बोले-बिल्कुल हूबहू वही है, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले दिग्गज सिंगर गुरदास मान आज (रविवार) सुबह दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा पहुंचे। यहां उन्होंने मूसेवाला की हवेली में जाकर परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान माहौल उस समय बेहद भावुक हो गया जब गुरदास मान ने सिद्धू के छोटे भाई (छोटा सिद्धू) के पैर छुए। बाहें फैलाकर बोले- वही जज्बा, वही चेहरा। जैसे ही गुरदास मान ने हवेली में कदम रखा उन्होंने अपनी दोनों बाहें फैलाकर सिद्धू को याद किया।

सिद्धू की माता चरण कौर ने जब उनका स्वागत किया तो मान ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद जब उन्होंने छोटे सिद्धू को देखा तो उन्होंने कहा यह तो बिल्कुल हूबहू शुभदीप (सिद्धू) जैसा लग रहा है।

हवेली के अंदर दाखिल होते ही गुरदास मान ने सबसे पहले सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर को नमन किया और उसे ‘सैल्यूट’ किया। मुलाकात के दौरान गुरदास मान ने सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उसके पैर छूने की कोशिश की। इस पर माता चरण कौर ने रोका और कहा कि आप बड़े हैं, ऐसा न करें।

बीती रात मानसा के शो में पढ़ी कविता

गुरदास मान कल रात मानसा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। मंच से उन्होंने मूसेवाला को याद करते हुए खास तौर पर लिखी गई कुछ पंक्तियां पढ़ीं, जिसे सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई।

मान ने कहा था कि- वे सिद्धू के शहर आए हैं और बिना उसके घर जाए नहीं लौटेंगे। बड़ा प्यार तैनू, बड़ा सत्कार तैनू, सिद्धू मूसेवालिया सलाम तेरे शहर नू, अज्ज तक भुल्ली नहीं निवेकली जी सायरी तेरी, लोकी लाइक करदे ने गीतां वाले वैर नू ,जज्बा जुनून तेरे गीतां च सुकून तेरे डिक लाके पी गया तू दुनिया दे जहर नू, जग उते कैम डेम राहु सरदारी तेरी, भूल के वि भूलिया नहीं जाना तेरे शहर नू,सिद्धू मूसेवालिया सालाम तेरे शहर नू।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!