Tuesday , February 17 2026
Breaking News

जालंधर में पति-पत्नी ने इस वजह से निगला जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की दुखद खबर आ रही है। अमन नगर के रहने वाले पति-पत्नी ने पैसों के लेन-देन को लेकर जहर निगल लिया है। इस दौरान पति ईश वछेर की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी इंदू वछेर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुसाइड नोट में ईश वछेर ने एक बैटरी के मालिक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ईश वछेर फोकल प्वाइंट में गैरेट बैटरी के नाम से कारोबार करते थे। उन्होंने एक बैटरी मालिक को 90 लाख रुपए का सामान दिया था, जिसके वह पैसे नहीं दे रहे थे। इससे परेशान होकर उन्होंने जहर निगल लिया है। उनके बेटे विभोर ने भी पुलिस को दिए बयान में इन दोनों पर ही आरोप लगाए हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!