Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर के Majestic Grand रिसॉर्ट में दुल्हन का पर्स हुआ चोरी, सब-इंस्पेक्टर ने मारा फोटोग्राफर को थप्पड़, हुआ हंगामा

जालंधर, (PNL) : रामामंडी रोड स्थित Majestic Grand रिसॉर्ट में सोमवार रात शादी समारोह दौरान दुल्हन का पर्स गायब हो गया। मौके पर पहुंचे पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने बेवजह
फोटोग्राफर को थप्पड़ मार दिया। इस पर वहां हंगामा हो गया। द जालंधर फोटोग्राफर क्लब, द पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन और पंजाब फोटोग्राफर क्लब के सदस्य आज एसएसपी देहाती के पास शिकायत देने पहुंचे।

पंकज सोनी, राजेश थापा और रमेश हैप्पी ने बताया कि रिसॉर्ट में कल शादी समारोह था। इस दौरान दुल्हन का पर्स चोरी हो गया। मौके पर आई पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखने चाहे, लेकिन वह बंद थे। उसके बाद उन्होंने फोटोग्राफरों के कैमरे चेक करने शुरू कर दिए।

फोटोग्राफर Cinematic View पर शूट कर रहे थे, जिससे पिछली बैकग्राउंड नजर नहीं आती है। इसको लेकर एसआई ने फोटोग्राफर को पहले गालियां निकाली और फिर थप्पड़ मार दिया। इस घटना का फोटोग्राफरों की संस्थाओं ने कड़ा ऐतराज जताया और एसआई पर कारवाई की मांग की है।

इस मौके पर कमलजीत सिंह, संदीप तनेज़ा, सुखविंदर नंद्रा, सुरिंदर बेरी, रमेश गाबा, तरलोक चुग, आरके बंटी,बॉबी महाजन, मुनीश, विमल राय,नरेश शर्मा, अभी, अश्वनी, लाड़ी व अन्य मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!