Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : कमल कौर भाभी के बाद अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Nancy Grewal का कनाडा में कत्ल, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई। कनाडा की लासाल पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या चाकू मारकर की गई है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया।

कनेडियन मीडिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया।

कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने नैन्सी ग्रेवाल के परिवार व उसके दोस्तों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। हालांकि कत्ल के पीछे उसके पति का हाथ लग रहा है और मामले घरेलू कलेश से जुड़ा है। बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी का कत्ल कर दिया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!