Wednesday , September 9 2026
Breaking News

HMPV वायरस को लेकर पंजाब में अलर्ट, सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मास्क पहनने की दी सलाह, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों के बीच भारत सरकार ने निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए थे। इसको लेकर पंजाब का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने का आग्रह किया है।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस बीमारी से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। साथ ही पंजाब में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- राज्य सरकार केंद्र के संपर्क में है और वायरस के फैलने से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए तैयार है।

इतना ही नहीं उन्होंने कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी है। मंत्री ने आगे कहा- यह वायरस कोरोना जितना गंभीर नहीं है। यह हल्का वायरस है, जिससे फ्लू जैसे लक्षण होते हैं। आगे डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- यह जानलेवा नहीं है।

मंत्री बोले- कोरोना से बहुत कुछ सीखा, हम तरह से तैयार हैं

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा- पंजाब का स्वास्थ्य विभाग हर तरह की स्थिति से लड़ने के लिए तैयार है। यह कोई नया वायरस नहीं है और न ही यह जानलेवा वायरस है। जिन लोगों को अस्थमा जैसी कोई सांस संबंधी बीमारी है, उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाना चाहिए।

साथ ही अगर बाहर जाना ही है, तो मास्क पहनकर निकलें। लोगों को इससे घबराना नहीं चाहिए। कोरोना से हमने बहुत कुछ सीखा है, इसलिए हम हर तरह से तैयार हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा- हमने राज्य के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है और उन्हें एडवाइजरी जारी कर दी गई है। पंजाब में हर तरह का इलाज मुफ्त होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!