Wednesday , September 30 2026
Breaking News

3 घंटे में 2 ब्लास्ट… Amritsar में सेना कैंप और Jalandhar में BSF हेडक्वार्डर के धमाकों की पूरी टाइमलाइन

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में कल मंगलवार रात 2 बड़े धमाके हुए. ये दोनों धमाके महज 3 घंटे के अंदर 2 अलग-अलग शहरों में हुए. पहले जालंधर फिर अमृतसर में हुए ताबड़तोड़ संदिग्ध धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई है. धमाकों की वजह और इसके पीछे साजिश की पड़ताल का काम भी शुरू हो गया. वहीं NIA की टीमें भी इन दोनों शहर में धमाकों वाली जगहों का मुआयना करने पहुंच रही हैं, सबूत भी एकत्र करेंगी. सूत्रों के मुताबिक, धमाके के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की एक टीम अभी घटना के बारे में और जानकारी इकट्ठा करने और जांच में पंजाब पुलिस की मदद करने के लिए जालंधर जा रही है. फिलहाल कल रात जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास पार्क की गई स्कूटी में धमाके की जगह को आगे की जांच के लिए इलाके को घेर लिया गया है.

दोनों धमाके 3 घंटे से भी कम समय के अंदर हुए. पहला धमाका जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड क्वार्टर के बाहर हुआ. यह बड़ा धमाका रात 8 बजे हुआ. धमाका स्कूटी में हुआ था. फ्लिककार्ट कंपनी के डिलीवरी बॉय (Activa) की स्कूटी BSF पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर खड़ी थी और रात 8 बजे धमाका हो गया. धमाके की वजह से यह स्कूटी पूरी तरह से जल गई. धमाके की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई दी. धमाके में किसी की जान नहीं गई, हालांकि BSF का ASI (Assistant Sub-Inspector) स्प्लिंटर्स से घायल हो गया. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि या तो ग्रेनेड अटैक किया गया है या फिर स्कूटी में रखे पैकेज या पार्सल में विस्फोटक रखे गए थे. धमाके के बाद डिलीवरी बॉय को हिरासत में लिया गया और CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है.

जालंधर में सेफ जोन में हुए धमाके को लेकर जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा ही रहे थे कि करीब 3 घंटे बाद पड़ोसी जिले अमृतसर में भी धमाका हो गया. यह धमाका अमृतसर के आर्मी कैंटोनमेंट (खासा क्षेत्र) के पास देर रात करीब 10.50 बजे हुआ. इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि पूरे इलाके में क्षेत्र में दहशत फैल गई.

आर्मी कैंटोनमेंट के पास हुए धमाकों की जांच को लेकर Bomb Disposal Squad (BDS) और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. शुरुआती जांच में धमाके के लिए IED धमाका या ग्रेनेड हमले का संदेह जताया जा रहा है. पाकिस्तान से सटे पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दोनों धमाकों की जांच चल रही है. साथ ही इन धमाकों के पीछे आतंकी एंगल भी खंगाला जा रहा है, खासतौर ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की पहली वर्षगांठ के आसपास होने के कारण खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!