Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में CM मान कल करेंगे शुकराना यात्रा:पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां जांची, मजबूत बैरिकेडिंग के निर्देश

जालंधर , (PNL) : जालंधर से गुरुवार 7 मई को CM भगवंत मान शुकराना यात्रा शुरू करेंगे। सीएम सुबह 8 बजे के करीब यहां पहुंचेंगे। पार्टी की तरफ से बताया गया है सीएम मान की यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीएम के विजेट को लेकर जालंधर ग्रामीण पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।शुकराना यात्रा की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता नितिन कोहली, डिप्टी कमिश्नर और सीपी धनप्रीत कौर ने सीएम के आवास का जायजा लिया। पुलिस के साथ सभी अधिकारी सीएम आवास के पास पहुंचे और वहां सिक्योरिटी सहित अन्य प्रबंधों का जायदा लिया।

नितिन कोहली ने कहा कि आप पहली सरकार है जो पंजाब में बेअदबी कानून लेकर आई है। इसका शुरकाना करने के लिए सीएम जालंधर आएंगे। उनकी सरकार आम जन के लिए नीतियां बना रही हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका नतीजा भी देखने को मिलेगा।

लोगों को संबोधित भी करेंगे CM मान

उन्होंने कहा कि बेअदबी कानून को लेकर सालों से पंजाब के लोगों को मांग थी, जिसे आप सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीएम मान कल लोगों को संबोधित करेंगे और आप सरकार के काम भी गिनाएंगे।

सीएम के जालंधर विजिट को लेकर मीटिंग करते पुलिस अधिकारी।

सीएम के जालंधर विजिट को लेकर मीटिंग करते पुलिस अधिकारी।

तैयारियों को लेकर जालंधर देहात पुलिस ने की बैठक

इस यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वनीत आहलावत, एसपी मुकेश कुमार, एसपी पीबीआई मनजीत कौर सहित जिले के सभी डीएसपी, एसएचओ और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

रूट पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए

बैठक का उद्देश्य यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना रहा। एसएसपी विर्क ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा के पूरे रूट पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

एंटी-सबोटाज चेकिंग और मजबूत बैरिकेडिंग के निर्देश

एसएसपी विर्क ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के मद्देनजर रूट की एंटी-सबोटाज चेकिंग और मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी। निगरानी को सख्त बनाने के लिए हाई-टेक चेक प्वाइंट्स स्थापित किए गए हैं और समाज विरोधी तत्वों पर लगाम कसने के लिए दोपहिया वाहनों की विशेष चेकिंग मुहिम चलाने के आदेश दिए गए हैं।

एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल हमेशा तैयार रहे।

ट्रैफिक पुलिस को यात्रा सुचारु रखने के निर्देश

सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता की सुविधा का ध्यान रखते हुए ट्रैफिक पुलिस को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान यातायात बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलता रहे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने की बात भी कही गई है।

एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने दोहराया कि जिला पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और “शुकराना यात्रा” के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हर संभव प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!