Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब में 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट, ये शहर सबसे गर्म, तापमान 44.5 डिग्री पहुंचा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीच, आज राज्य में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में हीटवेव का अलर्ट है, वहीं हिमाचल प्रदेश से सटे दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में बारिश के भी आसार हैं।

यहां बारिश, तूफान और तेज हवाओं के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अन्य जिलों में बारिश की कोई गतिविधि नहीं हुई है और आसमान साफ रहेगा। इससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो गई है।

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक पंजाब के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया है।

26 अप्रैल को तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, एसएएस, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा और मुक्तसर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!