Sunday , September 20 2026
Breaking News

मौसम अपडेट : पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी, राज्य का ये शहर रहा सबसे ठंडा, पारा 1.6 डिग्री पहुंचा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का तौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बठिंडा सबसे ठंडा शहर रहा। इसके साथ ही पंजाब के छह शहरों का न्यूनतम पारा पांच डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शनिवार-रविवार रात को 5 डिग्री दर्ज किया गया है।

बठिंडा में न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री और अधिकतम 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। लुधियाना का पारा न्यूनतम 5.0 और अधिकतम 15.0 डिग्री, पटियाला 4.4 और 17.5 डिग्री, अमृतसर 3.2 और 8.7 डिग्री, फरीदकोट 3.2 और 9.9 डिग्री, गुरदासपुर 3.2 डिग्री, एसबीएस नगर 2.2 डिग्री रहा। सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 20.7 डिग्री दर्ज हुआ।

बेहद घने कोहरे के कारण अमृतसर, हलवारा और आदमपुर में दृश्यता शून्य रही। फरीदकोट में दृश्यता केवल 25 मीटर, बठिंडा और लुधियाना में 50-50 मीटर, गुरदासपुर में 60 मीटर और पटियाला में 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले छह दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगहों पर घना कोहरा और शीत लहर बनी रहेगी। हालांकि मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण यात्रा और आम दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोग गर्म कपड़ों और अतिरिक्त सावधानी अपनाकर इस मौसम का सामना कर रहे हैं।

चंडीगढ़ में रविवार सुबहर का आगाज धुंध के साथ हुआ है। बीते तीन-चार दिन से शहर में धूप निकल रही थी, लेकिन रविवार को मौसम बिल्कुल बदल गया है। धुंध के साथ रविवार छुट्टी वाले दिन की शुरुआत हुई है। एक बार फिर से कोहरे और धुंध चंडीगढ़ को घेर लिया है। मौसम विभाग की माने तो अभी बारिश के आसार कम है। धुंध का असर बीच-बीच में रहेगा। ठंड से अभी राहत की उम्मीद कम है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!