Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब CM भगवंत मान मलेरकोटला ईदगाह पहुंचे: मुस्लिम भाईचारे को दी ईद की बधाई, मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ईद के मौके पर मलेरकोटला में ईदगाह पर पहुंचे। ईद की नमाज अता करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब भर के मुस्लिम भाईचारे को ईद की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि ईदगाह में आकर सकून मिला। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर सभी लोग प्रेम से एक दूसरे के साथ मिलकर भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है। ईद से पूरे समाज को आपसी भाईचारे की प्रेरणा मिलती है।

सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि मलेर कोटला में सरकार जल्दी ही मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर रखने जा रही है। उन्होंने कहा कि मलेर कोटला में और भी कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मलेरकोटला के एमएलए मोहम्मद जमील उर रहमान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने से पहले मलेरकोटला में ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अता करने पहुंचे। विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का त्योहार है। लोग गले मिलकर अपने शिकवे दूर करते हैं और मिलकर आगे बढ़ते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!