Wednesday , September 30 2026
Breaking News

Haryana: पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच लड़ेगी चुनाव, कांग्रेस से पिहोवा से मांगा टिकट

हरियाणा में अक्तूबर मे विधानसभा चुनाव हैं। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर करीब 2250 नेताओं ने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें करीब 400 महिला दावेदार हैं। कांग्रेस कमेटी में 10 अगस्त तक टिकटों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन इससे पहले ही मामला रोमांचक होने की संभावना है। पूर्व मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर कोच ने पिहोवा से कांग्रेस के टिकट पर दावा जताया है। फिलहाल भाजपा से संदीप सिंह यहां से विधायक हैं।

हालांकि, कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी पिहोवा से टिकट के लिए पार्टी के पास आवेदन किया है, लेकिन महिला कोच का नाम सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में यह मामला खूब गर्म है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर करीब 2250 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इनमें करीब 400 महिला दावेदार हैं। कांग्रेस कमेटी में 10 अगस्त तक टिकटों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

हुड्डा ने किलोई और कुलदीप शर्मा से गन्नौर से दावा जताया

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने स्वयं किलोई विधानसभा सीट से और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने गन्नौर से दावा जताया है। पूरे प्रदेश में गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट पर सबसे कम आवेदन आए हैं, जबकि नीलोखेड़ी में सबसे अधिक दावे जताए गए हैं। कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल ने कलायत विधानसभा सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है। हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान जितेंद्र भारद्वाज ने सोहना से टिकट मांगा है, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधि करण सिंह दलाल ने पलवल से टिकट मांगा है, जबकि हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने होडल से आवेदन किया है।

सैलजा और सुरजेवाला ने नहीं किया आवेदन

सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने विधानसभा टिकट के लिए आवेदन नहीं किए हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह ने उचाना विधानसभा सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है। वहीं, कांग्रेस विधायकों में बेरी के विधायक डाॅ. रघबीर कादियान को छोड़कर अधिकतर मौजूदा विधायकों ने टिकट के लिए आवेदन किए हैं।

प्रभारी बाबरिया ने शुरू किया आकलन

कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी आवेदकों को तीन जोन में बांटकर उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि और कांग्रेस के प्रति समर्पण का आकलन आरंभ कर दिया है। अभी तक पार्टी के पास आए आवेदनों का पूरा ब्योरा बाबरिया ने तलब कर लिया है। वहीं, कांग्रेस प्रभारी ने हर जिले में गोपनीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो यह जांच कर रहे हैं कि टिकट के लिए आवेदन करने वाले संबंधित दावेदार ने लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के उम्मीदवारों के प्रति कहीं कोई भितरघात तो नहीं की है। साथ ही संबंधित नेता का क्षेत्र में प्रभाव कितना है और उसकी क्या खासियत और क्या कमियां हैं। ये पर्यवेक्षक 18 अगस्त तक अपनी गोपनीय रिपोर्ट प्रभारी को देंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!