Friday , September 11 2026
Breaking News

स्थानीय निकाय विभाग सुनिश्चित करे कि सीवरमैन और सफाई सेवकों की नई कोई भी भर्ती नियमित आधार पर हो : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को हल करने के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने स्थानीय निकाय विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सीवरमैन और सफाई सेवकों की होने वाली किसी भी नई भर्ती को नियमित आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इनमें से अधिकांश के पास रोजगार के अन्य विकल्प बहुत सीमित होते हैं।

आज यहां स्थानीय निकाय विभाग की कर्मचारी संगठनों – पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन और पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन – के साथ बैठकों के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह निर्देश दिए। इन उच्च स्तरीय बैठकों, जिनमें स्थानीय निकाय विभाग की मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, निदेशक कुलवंत सिंह, पीएमआईडीसी की सीईओ दीप्ति उप्पल, विशेष सचिव वित्त अजय अरोड़ा और अतिरिक्त सचिव पर्सोनल गौतम जैन मौजूद थे, के दौरान वित्त मंत्री ने दोनों संगठनों के साथ उनकी मांगों और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

इन कर्मचारी संगठनों से चर्चा के आधार पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्थानीय सरकार विभाग को निर्देश दिए कि विभाग इन कर्मचारियों की मांगों और परेशानियों को हल करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर कैबिनेट सब-कमेटी के समक्ष पेश करे, ताकि इन्हें जल्द से जल्द सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में खासतौर पर उन बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का उल्लेख किया जाए जिनका सीवरमैन को सामना करना पड़ता है।

इन बैठकों में पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन से सूबा चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, प्रधान विनोद कुमार बिट्टा, वाइस चेयरमैन सुरिंदर टोना, सूबा जनरल सचिव पवल गोडियाल और सचिव सनी सहोता, तथा पंजाब नगर पालिका कर्मचारी संगठन से जनरल सचिव कुलवंत सिंह सैनी, सीनियर मीट प्रधान गोपाल थापर, सोमनाथ आदिया, ललित कुमार, सरवन सिंह, कौशल कुमार और बूटा राम ने बैठक के दौरान अपना पक्ष रखा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!