Wednesday , September 9 2026
Breaking News

भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज-सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की धूरी जनसभा को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। चीमा ने कहा कि धूरी जनसभा में पंजाब की जनता ने भाजपा को असली आईना दिखा दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में जनसभा करने गए थे, लेकिन जनता की जगह उन्हें सिर्फ़ खाली कुर्सियों की लाइनें मिलीं।

चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी उन खाली कुर्सियों को संबोधित करके लौट गए, जिससे यह साफ हो जाता है कि पंजाब के लोगों के दिलों में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं बची है। भाजपा नेता पंजाब में चाहे जितने चक्कर लगा लें, पंजाब के जागरूक लोग उन्हे कभी मुंह नहीं लगाने वाले।

चीमा ने भाजपा के जनविरोधी चेहरे को उजागर करते हुए कहा कि पंजाब का बच्चा-बच्चा जानता है कि भारतीय जनता पार्टी वही क्रूर पार्टी है, जिसने अपने घमंड में पंजाब के 750 से ज़्यादा अन्नदाताओं की जान ले ली है। ये हमारे बहादुर किसान थे, जिन्होंने तीन काले कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए अपनी शहादत दी। पंजाब के लोग अपने शहीद किसान भाइयों की कुर्बानी को कभी नहीं भूल सकते, न ही किसानों पर हो रहे अत्याचारों के लिए भाजपा को कभी माफ कर सकते हैं।

केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा की नीतियों पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा न केवल किसान विरोधी है, बल्कि पंजाब विरोधी भी है। यह वही पार्टी है जो हमेशा हमारे पानी को लूटना चाहती थी और हमेशा पंजाब के हक छीनने की ताक में रहती है। उन्होंने न केवल पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है, बल्कि अपनी गलत नीतियों से पूरे देश की अर्थव्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया है। पंजाब के लोगों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को साफ शब्दों में संदेश दे दिया है कि पंजाब की धरती पर नफरत और ज़ुल्म की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!