Thursday , August 20 2026
Breaking News

तरनतारन उपचुनाव से पहले सियासी बदलाव, तीन बार के विधायक एवं अकाली नेता हरमीत संधू AAP में हुए शामिल

तरनतारन, (PNL) : तरनतारन से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता हरमीत सिंह संधू अब आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। हरमीत संधू की आम आदमी पार्टी में एंट्री को तरनतारन उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

कुछ समय पहले AAP के मौजूदा विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीट खाली हुई है।अब जल्द ही यहां उपचुनाव होने की संभावना है, और हरमीत सिंह संधू की जॉइनिंग को पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

सीएम ने कहा कि हरमीत सिंह संधू एक बहुत बड़े नेता हैं। हम इन्हें उस समय से देख रहे हैं, जब हम छोटे होते थे। अरविंद केजरीवाल ने जब पार्टी बनाई थी, उस दिन कहा था कि कई पार्टियों में अच्छे नेता हैं, लेकिन वे अपनी पार्टियों में घुटन महसूस कर रहे हैं। उनकी चलती नहीं है।

हम राजनीति में अच्छे लोगों का समूह बना रहे हैं। हरमीत सिंह संधू अपनी टीम के साथ पार्टी जॉइन कर रहे हैं। वह जब भी चुनाव लड़े हैं, उन्हें 35 से 40 हजार वोट मिलते रहे हैं। हम उनके तजुर्बे का इस्तेमाल करेंगे। एक बार ही आदमी को जिंदगी मिलती है। अगर यह जिंदगी देश या सेवा में लग जाए, तो इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है।

हरमीत सिंह ने कहा कि मैं तीन दशकों से राजनीति में हूं। मैं यह भी जिक्र करना चाहता हूं कि 2002 में मैंने इंडिपेंडेंट चुनाव लड़ा था। लोगों ने इतना सत्कार दिया कि मुझे सफलता मिली। उस समय मुकाबले में तकरीबन बड़े दिग्गज नेता।

एक तरफ सीएम के बेटे तो दूसरी तरफ सीएम की बराबरी करने वाले ब्रह्मपुरा साहब जैसे नेता चुनावी मैदान में थे। मैं किसी बड़े राजनेता का बेटा नहीं था। मैं किसी लालच के लिए नहीं आया हूं, यह न समझना। 2002 में जब अमरिंदर सिंह की सरकार थी,

उस समय हम 9 लोग आज़ाद चुनाव जीते थे। मैंने उस समय कांग्रेस जॉइन नहीं की। मेरे मन में आया कि लोग क्या कहेंगे। यह पावर से जुड़ गया। अफसरों ने दबके भी मारे। विपक्ष में स्टैंड लिया। कुछ न कुछ पंजाब के हकों के लिए करना चाहिए। इस पार्टी में शामिल होने की वजह यह है कि जो पिछले तीन साल में सरकार ने काम किए हैं।

हरमीत सिंह ने कहा कि वह पार्टी के कैंडिडेट बनकर पार्टी जॉइन नहीं कर रहे हैं, बल्कि पार्टी वर्कर बनकर पार्टी जॉइन कर रहे हैं। उनकी नियत में खोट नहीं है। जब हरमीत सिंह से पूछा गया कि क्या आप अकाली दल से खफा होकर यहां आए हैं, या आम आदमी पार्टी से इंस्पायर होकर आए हैं। इस पर हरमीत सिंह ने कहा कि दोनों बातें हैं। उनकी नियत साफ है, वहां पर कोई सुनता नहीं है। बात साफ हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!