Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : फायरिंग करके पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा, पुलिस कर रही है पीछा, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : पंजाब में सियासी हलचल मच गई है. पंजाब में ‘आप’ यानी आम आदमी पार्टी की अंदरूनी कलह अब उजागर हो गई है. भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाने वाले आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर एक्शन हुआ है. पंजाब पुलिस ने विधायक पठानमाजरा को आज यानी मंगलवार सुबह अरेस्ट किया. मगर हड़कंप उस वक्त मच गया, जब वह पुलिसवालों की गिरफ्त से फरार हो गए. यह मामला एक महिला की शिकायत से जुड़ा है, जो खुद को विधायक की पत्नी बता रही है. उनके ऊपर बलात्कार के आरोप लगाए गए हैं.

दरअसल, हरमीत पठानमाजरा पंजाब के संनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं. हरमीत सिंह पठानमाजरा को मंगलवार को पंजाब की पटियाला पुलिस ने रेप यानी बलात्कार के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के कुछ ही समय में वह पुलिस के गिरफ्त से फरार हो गए. दावा है कि विधायक हरमीत ने पुलिस पर फायरिंग की और इसके बाद वह फरार हो गए. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी के घायल भी होने की भी खबर है. आरोपी विधायक हरमीत सिंह पहले शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस जैसी पार्टियों से जुड़े रहे हैं. अब वह पंजाब की सियासत के केंद्र में आ चुके हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!