Friday , October 2 2026
Breaking News

जरनैल शाम सिंह अटारी के 180वें शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा नारायणगढ़ और अटारी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम

अमृतसर, (PNL) : पंजाब सरकार द्वारा सिख कौम के महान जरनैल शाम सिंह अटारीवाला का 180वां शहीदी दिवस आज इंडिया गेट और अटारी समाधि पर पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय शहीदी समारोह के अवसर पर पंजाब के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. मुख्य अतिथि और श्री जसविंदर सिंह रमदास, हल्का विधायक अटारी तथा डॉ. जसबीर सिंह संधू, विधायक अमृतसर पश्चिमी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर इंडिया गेट के पास बने महान जरनैल शाम सिंह अटारीवाला के स्मारक पर कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ., विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, ब्रिगेडियर एस.एस. जामवाल, कमांडर 54 इन्फेंट्री ब्रिगेड, कर्नल सुमित शर्मा, उपायुक्त श्री दलविंदरजीत सिंह, पुलिस आयुक्त सरदार गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एस.डी.एम. सरदार मनकंवल सिंह चाहल, कर्नल हरिंदर सिंह, कर्नल कुलदीप सिंह ने शहीद सरदार शाम सिंह अटारीवाला की प्रतिमा पर श्रद्धांजलियां अर्पित कीं। इस अवसर पर पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा महान जरनैल सरदार शाम सिंह अटारीवाला को हथियार उल्टे कर सलामी भी दी गई।

इसके बाद अटारी स्थित सरदार शाम सिंह अटारीवाला की समाधि पर आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद धार्मिक दीवान सजाए गए। श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई गुरजीत सिंह बैंका द्वारा गुरु जस गायन किया गया और भाई गुरप्रीत सिंह भंगू के ढाडी जत्थे द्वारा जरनैल शाम सिंह अटारीवाला के जीवन और उनकी शहादत का वृत्तांत संगतों के साथ साझा किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने अटारी पहुंच कर महान जरनैल शाम सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरदार शाम सिंह अटारीवाला जी की समाधि पर नतमस्तक होकर उन्हें अपनी श्रद्धा और सम्मान अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार शाम सिंह अटारीवाला म्यूजियम का दौरा भी किया। इसके बाद धार्मिक दीवान में सरदार शाम सिंह अटारीवाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि सरदार शाम सिंह अटारीवाला सिख कौम के महान जनरल थे और एंग्लो-सिख युद्ध के दौरान सभराओ की जंग में आखिरी दम तक जूझने के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार शाम सिंह अटारीवाला की बहादुरी और शहादत की प्रशंसा अंग्रेजों ने भी की है। उन्होंने कहा कि शहीद कौम का धरोहर होते हैं और अपने शहीदों को याद रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है।

सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि अटारी गांव को नया रूप दिया जाएगा ताकि रिट्रीट सेरेमनी देखने आने वाले यात्री अटारीवाला की समाधि पर आएं और अपने बच्चों को उनकी शहादत के बारे में बताएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने बच्चों को भी इतिहास से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महान शहीद सरदार शाम सिंह अटारीवाला की शहादत को नमन करती है, जिन्होंने अपनी जान देश-कौम के लिए कुर्बान कर दी।

इस मौके पर सरदार शाम सिंह अटारी के परिवार के सदस्यों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों कर्नल हरिंदर सिंह अटारी, मलविंदर अटारी, बीर इंदर सिंह, महासचिव श्री हरप्रीत सिंह सिद्धू, बीबा अमितेश्वर कौर, बीबा जसप्रीत कौर, बीबा संदीप कौर, श्री दिनेश सिंह सिद्धू, इंदर जसबीर सिंह संधू लोपोके, अनंतबीर सिंह, चरणजीत सिंह, रमनदीप कौर, रवि इंदर सिंह, कर्नल गुरबंत सिंह, श्रीमती हरमन सिंह, जसकिरन कौर, रमनदीप कौर, सरपंच अटारी हरप्रीत सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा प्रसिद्ध लेखिका डॉ. कुलविंदर कौर मिन्हास की पुस्तक ‘सिख राज के आखिरी थंम -सरदार शाम सिंह अटारीवाला’ का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. की धर्मपत्नी श्रीमती सुरिंदर कौर, भारतीय वायु सेना के पूर्व अधिकारी निर्मल सिंह बेदी, कर्नल कुलदीप सिंह, धन-धन बाबा दीप सिंह जी हरियाली मिशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, रछपाल सिंह, सूबेदार मेजर मनजीत सिंह, नरिंदर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में इलाके के निवासी और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!