Friday , October 23 2026
Breaking News

रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में चार नए कोर्ट और रनिंग ट्रैक का होगा निर्माण, डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल जून में करेंगे परियोजना का उद्घाटन : रितिन खन्ना

जालंधर, (PNL) : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में चार बहुउद्देशीय बैडमिंटन कोर्ट और 200 मीटर रनिंग ट्रैक के निर्माण की घोषणा की है। यह निर्णय संघ की अंतरिम समिति की हाल ही में हुई बैठक में लिया गया।

प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए डीबीए सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि एसोसिएशन को स्टेडियम में खेलने के लिए खिलाड़ियों से लगातार आवेदन मिल रहे थे। हालांकि, पिछले दो वर्षों से सभी स्लॉट पूर्ण रूप से बुक होने के कारण नए सदस्यों को सदस्यता नहीं दी जा रही थी।

इस चुनौती को देखते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल (आईएएस) के साथ विस्तृत चर्चा के बाद, कमेटी ने स्टेडियम के बुनियादी ढांचे को विस्तार देने का निर्णय लिया। खन्ना ने बताया कि परियोजना को लागू करने के लिए एसोसिएशन जल्द ही प्रसिद्ध खेल उपकरण कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित करेगा। निर्माण कार्य अप्रैल में शुरू होगा और जून में माननीय अध्यक्ष डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।

श्री खन्ना ने बताया कि नए बहुउद्देश्यीय बैडमिंटन कोर्ट सिंथेटिक टर्फ पर बनाए जाएंगे, जिससे खिलाड़ी इस पर विभिन्न प्रशिक्षण अभ्यास कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त बैडमिंटन और पिकलबॉल कोर्ट के आकार समान होने के कारण, कुछ मामूली संशोधनों से इन कोर्ट को पिकलबॉल खेलने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। ज्ञात रहे कि पिकलबॉल इस वक्त दुनिया में सबसे तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेलों में से एक है। उन्होंने कहा कि 200 मीटर का रनिंग ट्रैक इन कोर्ट के बाहरी हिस्से में बनाया जाएगा। इसके अलावा विशेष लाइटिंग और साउंड सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी रात में भी खेल का आनंद ले सकें।

यहाँ उल्लेखनीय है कि पिछले चार वर्षों में रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में बड़े पैमाने पर विकास हुआ है, जिसमें लगभग 1 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। अब इन नई सुविधाओं के साथ यह उत्तर भारत का एकमात्र स्टेडियम बन जाएगा जहां 10 बैडमिंटन कोर्ट, रनिंग ट्रैक,आधुनिक जिमनैजियम,योग केंद्र और अन्य कई खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कमिटी ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए खिलाडियों की फीस में मामूली वृद्धि करने का भी निर्णय लिया। इस बैठक में अध्यक्ष रणदीप सिंह हीर (एसडीएम-1), कोषाध्यक्ष पलविंदर जुनेजा तथा सदस्य अनिल भट्टी, राकेश खन्ना, कुसुम केपी, मुकुल वर्मा और हरप्रीत सिंह उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!