Thursday , November 12 2026
Breaking News

रायज़ादा हंसराज स्टेडियम को सोलर पावर प्लांट के लिए मिली 13.48 लाख की ग्रांट, सांसद हरभजन सिंह ने एमपी फंड से दी मंजूरी

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर स.हरभजन सिंह ने जालंधर स्थित ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए अपने एमपी फंड से 13.48 लाख की ग्रांट मंजूर की है।

सोलर पावर परियोजना का प्रस्ताव जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा लोक निर्माण विभाग के अनुमान के साथ भेजा गया था। पंजाब में खेलों के विकास के लिए लगातार सहयोग देने वाले सांसद स.हरभजन सिंह ने इस परियोजना को तुरंत मंजूरी दे दी। यह पहली बार नहीं है जब सांसद ने एसोसिएशन की आर्थिक मदद की हो। वर्ष 2023 में उन्होंने इसी स्टेडियम में  जिम उपकरण लगाने के लिए 16.50 लाख की ग्रांट दी थी।

मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने कहा कि स.हरभजन सिंह से मुलाकात हमेशा प्रेरणादायक होती है। 2023 में उन्होंने स्टेडियम के जिम के लिए सहयोग दिया था। तब भी उन्होंने कहा था कि जब भी जरूरत हो, संपर्क करना। उन्होंने बताया कि स.हरभजन सिंह का इस स्टेडियम से खास लगाव है, क्योंकि उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में यहां बैडमिंटन खेला और प्रशिक्षण लिया था। सांसद ने यह भी आश्वासन दिया है कि अगली बार शहर आने पर वे स्टेडियम का दौरा करेंगे।

खन्ना ने ग्रांट मंजूर कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और स. अमरजीत सिंह का आभार जताया। खन्ना ने कहा, “सोलर पावर प्लांट लगने से बिजली का खर्च कम होगा। बची हुई राशि खिलाड़ियों के विकास और प्रशिक्षण पर खर्च की जाएगी, जिससे उभरते खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।”

सिविल लाइंस में स्थित रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम का संचालन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा किया जाता है, जिसकी अध्यक्षता जालंधर के डिप्टी कमिश्नर करते हैं। वर्ष 1963 में स्थापित और स्वर्गीय रायज़ादा हंसराज सोंधी के नाम पर बने इस स्टेडियम को उत्तर भारत की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित बैडमिंटन सुविधाओं में गिना जाता है। वर्ष 2019 से एसोसिएशन की अंतरिम समिति स्टेडियम के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। 1 करोड़ रूपए से अधिक के निवेश से स्टेडियम में बड़े बदलाव किए गए हैं और अब यह उच्च स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का केंद्र बन चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!