Monday , January 12 2026
Breaking News

पदम श्री हंस राज हंस को यूके की संसद में किया गया सम्मानित

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के राज गायक पदम श्री हंस राज हंस इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है और संगीत की दुनिया में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंग्लैंड के शहर लंदन में स्थित संसद में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के एटली रूम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की मेज़बानी लॉर्ड रामी रेंजर ने की और इसका आयोजन समारा इवेंट्स यूके ने किया। यही नहीं हंस राज हंस एशिया और संगीत जगत के पहले व्यक्ति है जिनको यूके की पार्लियामेंट में होनर किया गया है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड की पार्लियामेंट में स्थित हाउस ऑफ लॉर्ड्स के एटली रूम का नाम क्लेमेंट एटली के नाम पर रखा गया है, जो 1945 से 1951 तक लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री थे। देश में राष्ट्रीय सेहत सुविधाएं (National Health Services) और कल्याणकारी राज्य की स्थापना के लिए ज़िम्मेदार थे। हंस राज हंस इंग्लैंड में भी इतने लोक प्रिय हैं कि बर्मिंघम में 21 दिसंबर को होने वाले उनके शो की 90 प्रतिशत टिकेट्स बिक चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मौसम अपडेट : पंजाब में कड़ाके की ठंड जारी, राज्य का ये शहर रहा सबसे ठंडा, पारा 1.6 डिग्री पहुंचा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और राजधानी चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का तौर जारी है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!