Wednesday , August 19 2026
Breaking News

गजब राजनीति है! जालंधर वेस्ट उप-चुनाव में AAP ज्वाइन करके शाम को अकाली दल में वापस जाने वाली बीबी सुरजीत कौर फिर से AAP में हुई शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब की राजनीति इस कदर खराब हो चुकी है कि लोगों को समझ ही नहीं लग रही कि उनका नेता अब किस पार्टी में है। ऐसे ही गजब राजनीति का एक मामला आज सामने आया है। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बस्ती मिट्ठू की रहने वाली अकाली दल की नेत्री बीबी सुरजीत कौर को आम आदमी पार्टी में ज्वाइन करवाया है। सुरजीत कौर के पति स्व. जत्थेदार प्रीतम सिंह बस्ती मिट्ठू से कई बार पार्षद रह चुके हैं।

जालंधर वेस्ट उप-चुनाव में सुरजीत कौर अकाली दल की उम्मीदवार थी। तब वह अकाली दल से बागी होकर एक आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। सीएम मान ने उन्हें ज्वाइन करवाया था। अभी सभी जगह खबरें डिजीटल मीडिया पर चल ही रहीं थी कि शाम को सुरजीत कौर वापस अकाली में शामिल हो गई। तब उन्होंने कहा था कि वह भटक गई थी, मगर उनकी मां पार्टी अकाली दल ही है।

अब वह फिर से आप में शामिल हो गई है। वार्ड नं 56 से आप उम्मीदवार मुकेश सेठी को बीबी सुरजीत कौर के समर्थन की कड़ी जरुरत पड़ गई थी, जिसके चलते उन्होंने जैसे-तैसे करके मोहिंदर भगत को मनाया और बीबी सुरजीत कौर व उनके बेटे को आप में शामिल करवा दिया। अब देखना होगा कि दोबारा से बीबी सुरजीत कौर कितने दिन तक इस पार्टी में रहती हैं।

तस्वीरों में समझे

01 जुलाई, 2024 को सुबह सीएम मान ने सुरजीत कौर को शामिल करवाया था
01 जुलाई, 2024 की शाम ही बीबी सुरजीत कौर वापस अकाली दल में लौट गई

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!