Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर : फगवाड़ा गेट मार्केट रेड विवाद के बाद नितिन कोहली की व्यापारियों व जीएसटी अधिकारियों संग बैठक; बोले- “जल्द होगा समाधान पेश”

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली समाज के हर वर्ग की समस्याएं हल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने जीएसटी विभाग के अधिकारियों एवं उन व्यापारियों से जालंधर के सर्किट हाउस में मुलाकात की।

 इस दौरान नितिन कोहली ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों से उनकी कार्रवाई का एक-एक तथ्य जाना और उन्हें कहा कि वे खुद संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात करेंगे ताकि व्यापारियों की समस्या हल करवाई जा सके और विभाग की परेशानी भी दूर हो। इसके साथ ही नितिन कोहली ने व्यापारियों से बैठक करके उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी भी तरह की धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी और सरकार पहले दिन से कारोबारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आगे भी व्यापारियों को खुश रखा जाएगा।

कोहली ने कहा कि जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा और जीएसटी विभाग को घाटा भी नहीं पडऩे दिया जाएगा। जालंधर स्तर पर एक और बैठक करके चंडीगढ़ में भी इस मुद्दे को ले जाकर समाधान निकाला जाएगा। वहीं नितिन कोहली ने जैसे जीएसटी विभाग और व्यापारियों के बीच सेतु बनने की भूमिका निभाई है उसकी सब ओर सराहना हो रही है।

मीडिया को संबोधित करते हुए नितिन कोहली ने कहा,
“हम जल्द ही संबंधित विभाग से बातचीत करेंगे और ऐसा समाधान लाने की दिशा में काम करेंगे जो सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य हो। हमारा उद्देश्य है कि विभाग अपना काम सुचारू रूप से करता रहे, सरकार की छवि सकारात्मक बनी रहे, और साथ ही व्यापारियों को भी किसी तरह के अनुचित दबाव से राहत मिल सके।

आज की बैठक काफी सकारात्मक रही और सभी का रेस्पॉन्स बहुत अच्छा था। मुझे पूरा विश्वास है कि जल्द ही हम इस मसले का हल निकालेंगे और एक स्पष्ट समाधान पेश करेंगे। यह इस तरह की पहली औपचारिक बैठक थी जिसमें इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अब तक ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई थी। आगे चलकर हम हलके स्तर पर भी इंटर्नल बैठकें करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा सुझाव मिल सकें।

हम मंत्री मोहिंदर भगत से भी जल्द मुलाकात करेंगे और इस मामले को चंडीगढ़ तक ले जाकर राज्य स्तर पर स्थायी समाधान की दिशा में काम करेंगे। हम इस मुद्दे को जल्द और प्रभावी ढंग से हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

व्यापारियों ने कहा कि आज की बैठक सुखद माहौल में हुई है और नितिन कोहली के प्रयास सराहनीय हैं। इस अवसर पर अन्य व्यापारी वर्ग के अलावा विशेष रूप से बलजीत सिंह आहलूवालिया अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक मार्केट फगवाड़ा गेट, रविंदर धीर (अध्यक्ष स्पोर्ट्स मार्केट जालंधर, अमित सहगल (इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन अध्यक्ष फगवाड़ा गेट), नरिंदर सिंह सागू अध्यक्ष फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया, जालंधर, राजीव दुग्गल, अध्यक्ष मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन, अरुण बजाज, परमिंदर बहल, विपिन परिंजा, अमरदीप अहलूवालिया, जसपाल सिंह, सर्बजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, रमेश लखनपाल मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!