Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जातिसूचक टिप्पणी मामले में घिरे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू:पंजाब एससी कमीशन सख्त, संगरूर SSP से मांगी रिपोर्ट; धूरी दौरे से जुड़ा विवाद

जालंधर  , (PNL) :  पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। धूरी दौरे के दौरान कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल मामले में आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब कर जांच के आदेश दिए गए हैं। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह मामला सोशल मीडिया के जरिए उनके संज्ञान में आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खबरों में दावा किया गया है कि रवनीत सिंह बिट्टू ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

पुलिस के साथ हुई थी तीखी बहस

यह विवाद रवनीत सिंह बिट्टू के धूरी दौरे से जुड़ा है। नगर निगम चुनाव के माहौल में बिट्टू की वहां ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हुई थी। आरोप है कि इस गहमा-गहमी के बीच उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के खिलाफ अमर्यादित व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया।

वीडियो-खबरों के लिंक पुलिस को भेजे

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खबरों के लिंक पुलिस प्रशासन को भेज दिए हैं। साथ ही संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

1 जून तक सौंपनी होगी रिपोर्ट

पंजाब एससी आयोग ने जांच रिपोर्ट जमा करने के लिए 1 जून 2026, सुबह 9 बजे तक का समय दिया है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि एसपी हेडक्वार्टर, संगरूर के माध्यम से पूरी रिपोर्ट पेश की जाए। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!