Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बुलाई विभागीय अधिकारियों की बैठक

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रदेश के कमजोर वर्ग के विकास के लिए लगातार उचित और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हाल ही में पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री ने उन सभी कल्याणकारी योजनाओं और पहलों के काम की समीक्षा की, जो विभाग द्वारा चलाई जा रही है।

 

कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

इस बैठक में मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों के साथ की कार्यप्रणाली और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के बारे में गहन चर्चा की। अधिकारियों ने विभाग के तहत कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में डिटेल जानकारी दी है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बैठक में अधिकारियों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री अभ्युदय योजना,आदर्श ग्राम योजना, छात्रावास संबंधी योजनाओं और डॉ. अंबेडकर भवनों की इमारतों समेत कई प्रमुख योजनाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि जिलों में डॉ. अंबेडकर भवनों का उपयोग जिम और लाइब्रेरी के लिए किया जाए, ताकि उसका लाभ जनता को मिल सके।

 

कैबिनेट मंत्री का अधिकारियों को निर्देश

 

बैठक में मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जोर देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यकों के सामाजिक और आर्थिक स्तर को सुधारने पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वरोजगार कार्यक्रमों के तहत कम ब्याज दर पर ऋण, एनबीसी योजना और एनएमडी कल्याण योजनाओं जैसी योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इन योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। राज्य के हर नागरिक को इन योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए ताकि वे पीछे न छूट जाएं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!