Thursday , February 19 2026
Breaking News

Bus का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ ,(PNL) : पंजाब में बस से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, पंजाब सरकार बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 5 जिलों में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने 347 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन बसों में से अमृतसर के लिए 100, जालंधर के लिए 97, लुधियाना के लिए 100 और पटियाला के लिए 50 बसें खरीदने की बात चल रही है।

सूत्रों के अनुसार यह दावा कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा किया गया। उनके अनुसार, मोहाली के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की  संभावनाओं की Study पूरी कर ली  गई है। इलेक्ट्रिक बसें शहरवासियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराएंगी। यह भी पता चला है कि केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के पक्ष में है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही सभी राज्यों ने इलेक्ट्रिक बसों का प्रस्ताव दिया था, जिसके बाद पंजाब में भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की पूरी तैयारी की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : NHS अस्पताल में रोबोट की मदद से जोड़ बदलने का बड़ा कार्यक्रम होगा 21 और 22 फरवरी को, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : एन.एच.एस अस्पताल, जो हड्डियों और जोड़ों के बेहतरीन इलाज के लिए जाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!