Wednesday , August 19 2026
Breaking News

Gold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

न्यूज डेस्क, (PNL) : शादी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।घरेलू फ्यूचर मार्केट में आज, 9 अप्रैल को कारोबार की शुरुआत में ही सोने-चांदी के दाम टूटने लगे। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून, 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा में करीब 420 रुपये की गिरावट आई और यह 1,51,357 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ट्रेड कर रहा था।

एमसीएक्स पर सोने का फ्यूचर वायदा कारोबार की शुरुआत 1,50,647 रुपये पर हुआ। पिछली कारोबारी सत्र में सोना 1,51,776 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, गोल्ड फ्यूचर वायदा दिन के शुरुआती कारोबार में 1,51,452 रुपये के उच्च स्तर पर भी पहुंचा।

चांदी के भाव में भी गिरावट

चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 5 मई, 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 1.13 प्रतिशत यानी 2,710 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। दिन की शुरुआत चांदी ने 2,35,850 रुपये पर की थी, जबकि दिन के कारोबार में इसका उच्च स्तर 2,37,589 रुपये तक पहुंचा।

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत आज 2,601 रुपये है। 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,010 रुपये देने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,651 रुपये पर बिक रही है।

शहरवार सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर

24 कैरेट

22 कैरेट

18 कैरेट

दिल्ली

1,53,980

1,41,160

1,15,530

मुंबई

1,53,830

1,41,010

1,15,380

चेन्नई

1,54,920

1,42,010

1,18,610

कोलकाता

1,53,830

1,41,010

1,15,380

अहमदाबाद

1,53,880

1,41,060

1,15,430

लखनऊ

1,53,980

1,41,160

1,15,530

पटना

1,53,880

1,41,060

1,15,430

हैदराबाद

1,51,480

1,38,850

1,13,610

क्या यह शादी सीजन में निवेशकों के लिए अवसर है?

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी के भाव में यह गिरावट उन लोगों के लिए निवेश का अवसर पेश करती है जो शादी या व्यक्तिगत निवेश के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालाँकि, बाजार उतार-चढ़ाव का खेल है, इसलिए खरीदारी से पहले ताजा रेट और भविष्य के रुझानों पर ध्यान देना जरूरी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!