Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : गोवा के मशहूर नाइट क्लब में ब्लॉस्ट, अब तक 25 लोगों की मौत, मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल, ऐसे हुआ हादसा, पढ़ें

गोवा, (PNL) : गोवा के उत्तर जिले के अरपोरा गांव में शनिवार (6-7 दिसंबर 2025) की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाम के लोकप्रिय नाइट क्लब में अचानक आग लग गई, जिसमें कम से कम 25 लोगों की जान चली गई. मृतकों में तीन महिलाएँ और कुछ विदेशी पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं. यह क्लब राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और पर्यटकों के बीच काफी चर्चित था.

घटना पर बिर्च के सुरक्षा गार्ड संजय कुमार गुप्ता ने कहा, ”मेरी ड्यूटी रात 8 से लेकर सुबह के 8 बजे तक की थी. आग लगने की घटना रात 11 बजे से 12 बजे के बीच हुई. अचानक आग लग गई. मैं गेट पर था. एक डीजे, डांसर यहां आने वाले थे और वहां बहुत भीड़ होने वाली थी.”  गार्ड ने आगे कहा कि हादसे के बाद हमें क्लब के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी.

गोवा के पुलिस महानिदेशक का बयान

गोवा के पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार हादसा किचन में रखे गैस सिलेंडर के फटने से हुआ. आधी रात करीब सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस की टीमें घटनास्थल पहुंच गईं, लेकिन आग इतनी तेज थी कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका.

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि तीन लोगों की मौत सीधा जलने से हुई, जबकि बाकी लोगों ने धुएं की जहरीली परत के बीच दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि अधिकांश मृतक नाइट क्लब की रसोई में काम कर रहे कर्मचारी थे, जो हादसे के वक्त बाहर नहीं निकल पाए.

सीएम सावंत ने स्पष्ट कहा कि शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि क्लब प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन नहीं किया था. उन्होंने घोषणा की कि जिन जिम्मेदार लोगों ने लापरवाही बरती है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने इस घटना को पर्यटन सीजन में हुई बहुत बड़ी लापरवाही करार दिया और उच्च स्तरीय जांच बैठा दी है.

रातभर चला बचाव अभियान, शवों को GMC भेजा गया

स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने बताया कि पुलिस और फायर टीमों ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. सभी शवों को बम्बोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. राहतकर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

अब सभी नाइट क्लबों में फायर सेफ्टी की होगी जांच

हादसे के बाद गोवा प्रशासन ने प्रदेश के सभी नाइट क्लब, बार और मनोरंजन स्थलों की सुरक्षा जांच कराने का फैसला लिया है. विधायक लोबो ने कहा कि कलंगुटे पंचायत सोमवार को सभी क्लबों को नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी परमिट दिखाने का आदेश देगी. जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध अनुमतियां नहीं मिलेंगी, उनके लाइसेंस रद्द किए जाएंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!