Thursday , September 10 2026
Breaking News

Toll plaza पर किसानों के दो गुटों में झड़प, घटना CCTV में कैद

तरनतारन , (PNL) : Tarn Taran के उस्मा टोल प्लाजा पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के दो गुटों में झड़प हो गई और एक दूसरे के साथ मारपीट की गई। पिटाई का यह पूरा वीडियो टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें मारपीट का पूरा सीन कैद हो गया, जिसमें किसान हाथों में किसानी झंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ते नजर आए और मारपीट बढ़ने पर कुछ किसान भागते भी नजर आए।

दरअसल, Toll plaza पर कार्यरत एक कर्मचारी ने जब खनौरी बॉर्डर से आ रहे एक किसान के कमर्शियल वाहन पर टिकट काटने का प्रयास किया तो अमृतसर और जंडियाला से आए भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के किसान टोल प्लाजा पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

इस बीच टोल प्लाजा मालिकों के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच तरनतारन की स्थानीय इकाई सिद्धूपुर यूनियन के किसान भी टोल प्लाजा पर पहुंच गए, लेकिन इस दौरान एक संगठन के दोनों पक्षों के किसानों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्सा बढ़ता गया और किसान एक-दूसरे को पीटने लगे। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष की आंख पर चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गए। इस विवाद के दौरान किसानों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ भी की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!