Wednesday , October 21 2026
Breaking News

नैशनल पीथीयन गेम्स : गतका मुकाबलों में हरियाणा रहा विजेता, पंजाब दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा

चंडीगढ़, (PNL) : ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में हरियाणा में कल धूमधाम से समाप्त हुए पहले पीथीयन राष्ट्रीय सांस्कृतिक खेल-2024 में अन्य विरासती खेलों और मार्शल आर्ट सहित कई कलाओं में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इंटरनेशनल काउंसिल से संबंधित पायथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डा.बजिंदर गोयल झारखंड के पूर्व मंत्री के नेतृत्व में भारत में पहली बार ये विरासत और कलात्मक प्रतियोगिताएं शुरू हुई है।

यह जानकारी देते हुए नैशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष स. हरजीत सिंह ग्रेवाल और उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी ने कहा कि इन विरासती खेलों में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में गतका खेल की औपचारिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसमें देश के 12 राज्यों से लड़के और लड़कियों की टीमों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

नैशनल गतका एसोसिएशन के महासचिव हरजिंदर कुमार और वित्त सचिव बलजीत सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के दौरान हरियाणा की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि पंजाब दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। नतीजों की जानकारी देते हुए गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के उपाध्यक्ष और टूर्नामेंट की तकनीकी टीम के प्रमुख सरबजीत सिंह लुधियाना ने बताया कि विजेता हरियाणा के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 1 कांस्य पदक जीता। उपविजेता पंजाब ने खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। तीसरे स्थान पर रही चंडीगढ़ की टीम ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।

इसके अलावा, महाराष्ट्र ने 4 कांस्य पदक जीते जबकि झारखंड, जम्मू, दिल्ली, उत्तराखंड और तमिलनाडु ने 1-1 कांस्य पदक जीता। पीथीयन गेम्स के बारे में बात करते हुए डा. बजिंदर गोयल ने कहा कि प्राचीन काल में ये खेल प्राचीन यूनान ग्रीस के चार पैनहेलनिक खेलों में से एक थे। यह खेल ओलंपिक खेलों के दो साल बाद और नेमेन और इस्थमियन खेलों के बीच हरेक चार साल बाद यूनान के डेल्फ़ी शहर में अपोलो के सम्मान में करवाया जाता था। पीथीयन खेल महत्व में ओलंपिक खेलों के बाद दूसरे स्थान पर गिना जाता था। इन खेलों में कला और नृत्य प्रतियोगिताएं भी शामिल थीं। पीथीयन खेलों की स्थापना छठी शताब्दी ईसा पूर्व में हुई थी और ये 424 ईसा पूर्व तक आयोजित होते रहे।

गतका मुकाबलों में लड़कों का परिणाम इस प्रकार रहा।
फ्री स्टिक व्यक्तिगत प्रतियोगिता में हरियाणा के वारसप्रीत सिंह ने पहला, चंडीगढ़ के गुरलाल सिंह ने दूसरा, जबकि पंजाब के साहिब सिंह और महाराष्ट्र के पार्थखिस्ते ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
फ्री सोटी टीम इवैंट में हरियाणा के अनमोलदीप सिंह, वारसप्रीत सिंह, अरमानदीप सिंह विजेता रहे। पंजाब के जसप्रीत सिंह, गुरबाज सिंह, साहिब सिंह, ऋषभजीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चंडीगढ़ के अमनप्रीत सिंह, दमनवीर सिंह, गुरलाल सिंह, सतवंत सिंह और महाराष्ट्र से पृथ्वीराज पंडित, हर्षल पाटिल, पार्थ जाधव दूसरे, वल्लभ तीसरे स्थान पर रहे।

सिंगल सोटी टीम इवैंट प्रतियोगिता में पंजाब के दमनप्रीत सिंह, जसकीरत सिंह, गुरशरण सिंह, गुरकीरत सिंह ने पहला स्थान, हरियाणा के सिमरनजीत सिंह, जसकीरत सिंह, राजवीर सिंह, सरताज सिंह ने दूसरा स्थान जबकि चंडीगढ़ के मनमिंदर सिंह, प्रभाशीष सिंह, करणवीर सिंह, मनकीरत सिंह और झारखंड के सागर कुमार, वंश राज, शशि राज यादव तीसरे स्थान पर रहे।

सिंगल स्टिक व्यक्तिगत मुक़ाबले में पंजाब के दमनप्रीत सिंह पहले, चंडीगढ़ के करणवीर सिंह दूसरे जबकि जम्मू के सहिजपाल सिंह और हरियाणा के जसकीरत सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों की गतका प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

फ्री सोटी व्यक्तिगत इवैंट में हरियाणा की हरसिमरजीत कौर ने पहला, पंजाब की सुरमीत कौर ने दूसरा जबकि चंडीगढ़ की जश्नप्रीत कौर और महाराष्ट्र की दिशा सहगल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। फ्री सोटी टीम इवेंट में चंडीगढ़ की जसमीत कौर, जैस्मीन कौर, पवनीत कौर, जश्नप्रीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा की एकप्रीत कौर, तमन्ना, हरसिमरजीत कौर, हर्षप्रीत कौर ने दूसरा स्थान, उत्तराखंड की जशनदीप कौर, हरनीव कौर, अर्शदीप कौर और तमिलनाडु की वी. मेगावर्सानी, डी. नाओमिक, डी. श्रुतिक्षा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सिंगल सोटी टीम इवेंट में हरियाणा की अशमीत कौर, जसकीरत कौर, अरजमीत कौर, ने पहला स्थान हासिल किया। पंजाब की नमनप्रीत कौर, दलवीरप्रीत कौर, हरसिमर कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दिल्ली की अनमोलदीप कौर, दिव्यांशी, भूमिका, इशिका मेहता और चंडीगढ़ की परनीत कौर सोही, हरप्रीत कौर, इशप्रीत कौर, हरमनप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

सिंगल सोटी व्यक्तिगत इवैंट में हरियाणा की अरजमीत कौर ने पहला, पंजाब की हरसिमर कौर दूसरे और चंडीगढ़ की हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि महाराष्ट्र की विजयलक्ष्मी पिंप्रिकर ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!