Tuesday , February 17 2026
Breaking News

जालंधर : दोमोरिया पुल में बर्फ कारखाने से गैस लीक मामले में अब तक एक की मौत, डीसी ने दिए जांच के आदेश

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ के कारखाने में अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के अंदर फंसे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि हो गई है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, दूसरे साथी को को बाहर निकाल लिया गया है। फैक्ट्री के पास से गुजर रहे 2 प्रवासी बेहोश हो गए थे, जिनकी सेहत अब ठीक है। पुलिस ने पूरा रास्ता बंद कर दिया है और सारा ट्रैफिक दोमोरिया पुल के ऊपर से भेजा जा रहा है।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह गैस लीकेज को बंद कर लिया था। तब तक काफी देर हो चुकी थी, क्योंकि एक प्रवासी की तब तक जान चली गई थी। जब उक्त मृतक का शव बाहर निकाला गया तो उसका शरीर काफी जला हुआ था। उसे अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना-3 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। गैस का प्रभाव खत्म होने के बाद रास्ते दोबारा से खोले जाएंगे। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों ने फैक्ट्री से निकले लोगों का इलाज भी किया। सभी की हालत अब खतरे से बाहर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!