Saturday , August 1 2026
Breaking News

27 अगस्त को है गणेश चतुर्थी, जानें किस राज्य में रहेगी छुट्टी और कहां नहीं?

न्यूज डेस, (PNL) : भारत त्योहारों का देश है, यहां हर त्यौहार का असर सिर्फ घर-परिवार और पूजा तक सीमित नहीं रहता, बल्कि स्कूल, कॉलेज और ऑफिस की दिनचर्या पर भी पड़ता है. अगस्त का आखिरी हफ्ता भगवान गणेश की भक्ति और उत्सव का समय है, क्योंकि इसी दौरान धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. आइए जानते हैं इस उत्सव पर किन-किन राज्यों में छुट्टी रहेगी.

इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को मनाया जाएगा. देशभर में भगवान गणेश का जन्मोत्सव इसी दिन धूमधाम से मनाया जाएगा. कई राज्यों के स्कूलों ने अभिभावकों को पहले ही छुट्टी का संदेश भेज दिया है, ताकि बच्चों और पेरेंट्स को कोई परेशानी न हो.

किन राज्यों में स्कूल रहेंगे बंद?

गणेश चतुर्थी खासतौर पर पश्चिम और दक्षिण भारत के राज्यों में बड़े स्तर पर मनाई जाती है. यहां इस दिन स्कूल-कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी जाती है.

महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना – सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. खास बात यह है कि महाराष्ट्र और गोवा जैसे राज्यों में कई स्कूल 10 दिनों तक बंद रहते हैं ताकि छात्र-छात्राएं पूरे उत्सव का हिस्सा बन सकें.

आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश – यहां भी गणेश चतुर्थी के दिन स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

अन्य राज्य (पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि) – यहां छुट्टी अनिवार्य नहीं है. इसका फैसला स्थानीय प्रशासन या स्कूल प्रबंधन करेगा. हालांकि कुछ शहरों के स्कूलों ने अभिभावकों को छुट्टी का नोटिस भेज दिया है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!