Wednesday , November 11 2026
Breaking News

गमाडा के दो दिवसीय कैंप के दौरान 1000 से अधिक लंबित मामलों का निपटारा: हरदीप सिंह मुंडियां

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि विभिन्न शाखाओं में आम जनता और अन्य हितधारकों के लंबित कार्यों के निपटारे के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा लगाए गए कैंप के दूसरे और अंतिम दिन केसों का समाधान आवेदकों की संतुष्टि के अनुसार किया गया।

कैंप के दूसरे दिन की कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कैंप में एस्टेट ऑफिस, लेखा शाखा, प्लानिंग विंग आदि में लंबित पड़े आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए 1000 से अधिक केसों का निपटारा किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग आम जनता और अन्य साझेदारों को पूरी पारदर्शिता के साथ विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रहा है।

कैंप में पहुंचे आवेदकों, जिनके केस मौके पर ही हल किए गए, ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि छुट्टी वाले दिनों (शनिवार और रविवार) को कैंप आयोजित करने का पंजाब सरकार का यह प्रयास सराहनीय है, क्योंकि कार्य दिवसों में निजी व्यस्तताओं के कारण वे अक्सर अपने कार्यों के लिए गमाडा कार्यालय नहीं आ पाते।

गमाडा की मुख्य प्रशासक श्रीमती साक्षी साहनी ने बताया कि प्रमुख सचिव श्री विकास गर्ग के निर्देशों अनुसार लंबित केसों को समाप्त करने के उद्देश्य से यह दो दिवसीय कैंप लगाया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में आवश्यकता अनुसार ऐसे और कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप को सफल बनाने के लिए गमाडा की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि गमाडा लोगों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने बताया कि आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां के निर्देशों के अनुसार अब विभिन्न शाखाओं के कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाएगी ताकि सेवाओं की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

कैंप के दौरान श्री अमरिंदर सिंह मल्ली, अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, श्री हरदीप सिंह, एस्टेट अफसर (हाउसिंग)-कम-भूमि प्राप्ति कलेक्टर, श्री रविंदर सिंह, एस्टेट अफसर (प्लॉट) के अलावा प्लानिंग, मिल्ख कार्यालय, अकाउंट ऑफिस, लाइसेंसिंग शाखा और इंजीनियरिंग विंग के सभी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित केसों का मौके पर निपटारा किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!